Advertisement

योगी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को मिला अपना विभाग, देखें लिस्ट किसे कौन सा विभाग मिला

योगी कैबिनेट मंत्री लिस्ट
Share
Advertisement

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों को उनका विभाग सौंप दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पास कुल 34 विभाग रखा है। CM Yogi के पास नियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म जैसे विभाग हैं।

Advertisement

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सा‌र्वजनिक उद्यम तथा राष्ट्रीय एकीकरण विभाग दिया है। जबकि दूसरे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brijesh Pathak) को चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग दिया गया है।

कैबिनेट मंत्रियों का यह विभाग

1-सुरेश कुमार खन्ना: वित्त एवं संसदीय कार्य।
2-सूर्य प्रताप शाही: कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान।
3-स्वतंत्र देव सिंह: जल शक्ति, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई (यांत्रिक), लघु सिंचाई, परती भूमि विकास तथा बाढ़ नियंत्रण।
4-लक्ष्मी नारायण चौधरी: गन्ना विकास तथा चीनी मिलें।
5-जयवीर सिंह: पर्यटन तथा संस्कृति।
6-धर्मपाल सिंह: पशुधन, दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग।

7- बेबी रानी मौर्य: महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग।
8- नंद गोपाल गुप्ता नंदी, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई व निवेश प्रोत्साहन
9- अरविंद कुमार शर्मा, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीब उन्मूलन, ऊर्जा व अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत
10- योगेंद्र उपाध्याय, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी
11- आशीष पटेल, प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बांट माप

12- भूपेंद्र सिंह चौधरी, पंचायती राज
13- संजय निषाद, मत्सय
14- अनिल राजभर, श्रम, सेवायोजन व समन्वय
15- जितिन प्रसाद, लोक निर्माण
16- राकेश सचान, सूक्ष लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा व वस्त्रोद्योग

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1- नितिन अग्रवाल, आबकारी, मद्य निषेध
2- कपिल देव अग्रवाल, व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास
3- रवींद्र जायसवाल, स्टांप व न्यायालय शुल्क, पंजीयन
4- दयाशंकर सिंह परिवहन
5- नरेन्द्र कश्यप पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण
6- दिनेश प्रताप सिंह उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात
7- अरुण कुमार सक्सेना वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान, जलवायु परिवर्तन
8- दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ आयुष, मुख्यमंत्री से संबद्ध
9- संदीप सिंह बेसिक शिक्षा
10- गुलाब देवी, माध्यमिक शिक्षा
11- गिरीश चंद्र यादव खेल, युवा कल्याण
12- धर्मवीर प्रजापति कारागार, होमगार्ड्स
13- असीम अरुण समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
14- जेपीएस राठौर सहकारिता

राज्यमंत्री

1- मयंकेश्वर सिंह संसदीय कार्य मंत्री से संबद्ध, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री से संबद्ध
2- दिनेश खटीक: जलशक्ति मंत्री से संबद्ध
3- संजीव गौड़: समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से संबद्ध
4- बलदेव सिंह औलख: कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री से संबद्ध
5- अजीत पाल: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी से सम्बद्ध
6- जसवंत सैनी: संसदीय कार्य मंत्री से सम्बद्ध, औद्योगिक विकास, मंत्री से सम्बद्ध
7- रामकेश निषाद: जलशक्ति मंत्री से सम्बद्ध
8- मनोहर लाल मन्नू कोरी: श्रम एवं सेवायोजन मंत्री से सम्बद्ध
9- संजय गंगवार: गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री से सम्बद्ध
10- बृजेश सिंह: लोक निर्माण मंत्री से सम्बद्ध
11- के.पी.मलिक: वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से सम्बद्ध
12- सुरेश राही: कारागार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से सम्बद्ध
13- सोमेन्द्र तोमर: ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री से सम्बद्ध
14- अनूप प्रधान वाल्मीकि: राजस्व, मुख्यमंत्री से सम्बद्ध
15- प्रतिभा शुक्ला: महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री से सम्बद्ध
16- राकेश राठौर: गुरू नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार व गरीबी उन्मूलन विभाग से सम्बद्ध
17- रजनी तिवारी: उच्च शिक्षा मंत्री से सम्बद्ध
18- सतीश शर्मा: खाद्य-रसद व नागरिक आपूर्ति, मुख्यमंत्री से सम्बद्ध
19- दानिश आजाद अंसारी: अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ व हज मंत्री से सम्बद्ध
20- विजय लक्ष्मी गौतम: ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री से सम्बद्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *