Advertisement

Aligarh: गृह क्लेश से परेशान युवक ने दी जान, शराब के नशे में रहता था चूर

Share
Advertisement

Aligarh: अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र में 50 वर्षीय बुजुर्ग के आत्महत्या करने से इलाके में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार गृह क्लेश के चलते 50 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी।

Advertisement

गृह क्लेश के चलते युवक ने दी जान Aligarh

अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव दत्ता वाली में एक 50 वर्षीय बुजुर्ग ने पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार गृह क्लेश के चलते 50 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। मृतक के बेटे ने बताया की उसके पिता शराब के आदी थे। वह आए दिन शराब के नशे में चूर रहते थे। जिसके चलते घर में अकसर ही विवाद होता रहता था।

मामले की जांच पड़ में जुटी पुलिस Aligarh

शराब के नशे में चूर रहने के चलते मृतक अकसर ही रात भर घर से गायब रहता था। वहीं बीती रात भी मृतक घर पर नहीं लौटा। जिसके बाद सुबह पता चला कि युवक ने आम के पेड़ पर लटक कर जान दे दी है। मामले की सूचना मिलने के बाद बरला पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही बुजुर्ग की बॉडी को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गयया। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

शराब के नशे में चूर रहता था मृतक

वहीं इस पूरे मामले में जुर्ग मृतक के बेटा ने बताया ने बताया कि उसके पिता शराब के आदी थे। आए दिन शराब के नशे में चूर रात को गायब रहते थे। बीती रात भी 12:00 बजे तक उनकी तलाश की गई। लेकिन फिर मैंने सोचा कि किसी पड़ोसी के यहां जाकर सो गए होंगे इसके कारण घर नहीं आए। लेकिन जब सुबह उठकर काम पर गया तो सूचना मिली कि मेरे पिता किसी पेड़ पर लटके हुए हैं। मामले की सूचना तुरंत ही बरला पुलिस को दी गई जिसके बाद अलीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। फिर मृतक के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ये भी पढ़ें: UP Election: उत्तर प्रदेश में बजा चुनावी बिगुल..मतदाता चुनेंगे सरकार, जानें कहां कितने मतदान केंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *