Advertisement
Uttar Pradesh

Aligarh: यमुना एक्सप्रेस वे पर बस और ट्रैक्टर की भिड़ंत, 18 लोग घायल

Share
Advertisement

अलीगढ़ में टप्पल एक्सप्रेस वे पर रोडवेज बस की ईटों से भरे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में करीब 18 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं कुछ घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। घटना में 5 लोगों की हालत गंभीर है।

Advertisement

हादसे में 18 लोग घायल

बता दें कि ये बस देर रात कानपुर से दिल्ली जाने के लिए किदवई नगर डिपो से चली थी। जिसमें करीब दो दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे। इसमें अधिकतर यात्रियों को कानपुर से नोएडा, दिल्ली जाना था। वहीं अलीगढ़ के यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचने पर ईटों से भरे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आ गई और रोडवेज बस ट्रैक्टर से जा भिड़ी। घटना में 18 लोग घायल हो गए, जिसमें पांच की हालत गंभीर है।

यात्रियों ने बताई आप बीती

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं कुछ घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोडवेज बस में अधिकतर यात्री नींद में थे। बिजनौर जा रही पुष्पा ने बताया कि कानपुर में रात 10:30 बजे बस में बैठी थी। सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने बताया कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से एक्सीडेंट हुआ। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस 108 में तैनात राजेश कुमार ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे के 51 माइलस्टोन पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर आपस में टकरा गए।

(अलीगढ़ से संदीप शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: मासूम बच्ची की हत्या करने वाला पड़ोसी गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

Recent Posts

Advertisement

PM Modi Meet Bandaru Dattatreya: ‘खुद का जीवन भी जिसने भारत के नाम किया’ बंडारू दत्तात्रेय की पोती ने पीएम को सुनाई कविता

PM Modi Meet Bandaru Dattatreya: आज ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर चुना गया। प्रधानमंत्री मोदी…

June 26, 2024

Bihar : आकाशीय बिजली गिरने से लोगों की मौत पर CM नीतीश ने जताया दुख, अनुग्रह राशि देने के निर्देश

Bihar News: बिहार में  कल मंगलवार से आज बुधवार शाम तक वज्रपात से मुंगेर में…

June 26, 2024

Rahul Gandhi: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जारी किया विडियो, कहा – ‘बहुत बड़ी जिम्मेदारी’

Rahul Gandhi: राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इसी कड़ी में राहुल गांधी…

June 26, 2024

सैम पित्रोदा को फिर बनाया गया इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष

Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सेम पित्रोदा की एक बार फिर से वापसी…

June 26, 2024

Chandrashekhar Azad: चंद्रशेखर ने कहा ‘सर माइक स्टार्ट नहीं…’,स्पीकर बोले – ‘एक सेकेंड रुका करें’

Chandrashekhar Azad: चंद्रशेखर आजाद ने स्पीकर को बधाई दी। इसके बाद चन्द्रशेखर ने बोलना शुरू…

June 26, 2024

पुलिस की बड़ी सफलता, 70 लाख कीमत की चंदन की लकड़ी, 59 लाख की स्मैक, अवैध हथियार सहित नौ गिरफ्तार

Action of Barabanki Police: बाराबंकी एसपी के निर्देश पर स्वाट टीम सर्विलांस और नगर कोतवाली…

June 26, 2024

This website uses cookies.