Advertisement
Uttar Pradesh

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- BJP ने नहीं लड़ा चुनाव ?

Share
Advertisement

लखनऊ- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नगर निकाय चुनाव में जीते समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों व भाजपा के खिलाफ लड़कर जीते सभी अन्य प्रत्याशियों को भी जीत पर हार्दिक बधाई दी है।
   अखिलेश यादव ने कहा कि नगरों से थोड़ा बाहर आते ही हर हथकंड़े अपनाकर भी भाजपा बुरी तरह हारी है। चुनाव परिणाम समाजवादी पार्टी के पक्ष में और बेहतर आते यदि भाजपा सरकार ने छलकपट, सत्ताबल और धनबल का दुरूपयोग करते हुए धांधली न की होती।
    भाजपा ने चुनावों को प्रभावित करने के लिए मतदाता सूची से वोट कटवाने से लेकर, फर्जी वोट डलवाए, मतगणना धीमी कराई। शासन प्रशासन ने भाजपा एजेन्ट के तौर पर काम किया और समाजवादी पार्टी के जीते हुए प्रत्याशियों को हराने का काम किया।

Advertisement

अखिलेश यादव का प्रदेश सरकार आरोप

यह चुनाव भाजपा ने नहीं प्रदेश की सरकार ने लड़ा। यह पूरी तरह से सरकार के प्रबंधन का चुनाव था। भाजपा के पक्ष में नतीजों के लिए हर तरह के षड्यंत्र किए गए। मुख्यमंत्री जी लोगों को गुमराह करने में सत्ता का दुरुपयोग करने में लगे रहे।
    खेद की बात है कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव का दायित्व निभाने की जिम्मेदारी राज्य चुनाव आयोग की होते हुए भी उसकी भूमिका संदिग्ध बनी रही।

समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव के पहले चरण में हुई धांधलियों की शिकायत करते हुए दूसरे चरण के चुनावों में भयमुक्त वातावरण में मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम करने की मांग की थी। मतगणना के समय विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग तक किया गया। लेकिन चुनाव आयोग मूकदर्शक बन गया।
    सच तो यह है कि नगर निकाय चुनावों में भाजपा फरेबी मतगणना से जीती है, मतदान से नहीं। भाजपा की यह तथाकथित चुनावी जीत लोकतंत्र के साथ छल, संविधान की शपथ की अवहेलना और जनमत का अपमान है। लोकतंत्र का इससे बड़ा उपहास हो ही नहीं सकता है। जनता के मतों की लूट और निकायों पर जबरन कब्जा भाजपा को बहुत मंहगा पड़ेगा। प्रदेश के लाखों लाख मतदाता अब सन् 2024 का इंतजार कर रहे हैं जब वे भाजपा को करारा सबक सिखाएंगे।

(लखनऊ से राहुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

Recent Posts

Advertisement

Benefits Of Lassi: गर्मियों में ट्राई करें ठंडी लस्सी, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

Benefits Of Lassi: गर्मियों में अक्सर लोग प्यास लगने पर सॉफ्ट ड्रिंक पीना पसंद करते…

May 26, 2024

Cyclone Remal: PM मोदी ने चक्रवात ‘रेमल’ की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, बंगाल में हाई अलर्ट

Cyclone Remal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात 'रेमल' की प्रतिक्रिया और तैयारियों की समीक्षा के…

May 26, 2024

Delhi Hospital Fire: बेबी केयर सेंटर का मालिक नवीन किची गिरफ्तार, घटना के बाद से था फरार

Delhi Hospital Fire: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी…

May 26, 2024

Cyclone Remal Alert: चक्रवात ‘रेमल’ को लेकर पश्चिम बंगाल में अलर्ट, कोलकाता एयरपोर्ट बंद, कई ट्रेनें कैंसिल

Cyclone Remal Alert: बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुआ चक्रवात 'रेमल' (Cyclone Remal) रविवार को…

May 26, 2024

माफिया और मच्छर समाप्त, इंसेफेलाइटिस का भी हुआ खात्मा, गोरखपुर में बोले CM योगी

CM Yogi: गोरखपुर ग्रामीण अब गोरखपुर महानगर को टक्कर दे रहा है। 2009 से पहले…

May 26, 2024

IPL 2024 Final: बारिश से धुला KKR vs SRH मैच तो किसे मिलेगी ट्रॉफी ? देखें मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

IPL 2024 Final: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में फाइनल…

May 26, 2024

This website uses cookies.