Advertisement

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए AIMIM के प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी

Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi/ ANI

Share
Advertisement

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

Advertisement

 दूसरी सूची में 8 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। 8 उम्मीदवारों में सिर्फ एक हिन्दू उम्मीदवार को AIMIM ने टिकट दिया है।  

साहिबाबाद से पंडित मनमोहन झा, मुजफ्फरनगर सदर से इंतजार अंसारी, चरथावल से ताहिर अंसारी, फर्रुक्काबाद की भोजपुर सीट से तालिब सिद्दीकी, झांसी सदर से सादिक अली, अयोध्या की रुदौली से शेर अफगान, बरेली की बिथरी चैनपुर से तौफीक प्रधान, और बलरामपुर की उतरौला से डॉ. अब्दुल मन्नान को टिकट दिया गया है।

किस वजह से योगी आदित्यनाथ को बीजेपी ने गोरखपुर का टिकट दिया?

रविवार को पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में कुल नौ लोगों को  AIMIM का टिकट दिया गया।

गाजियाबाद के लोनी से डॉ. मेहताब, हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर से फुरकान चौधरी, हापुड़ के धौलाना से हाजी आरिफ, मेरठ के सिवाल खास से रफत खान, मेरठ के किठौर से तसलीम अहमद, मेरठ के सरधना से जीशान आलम, सहारनपुर के बेहट से अमजद अली, बरेली से शाहीन रजा खान (राजू), सहारनपुर देहात से मरगूब हसन को टिकट दिया गया है।

बता दें ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने उत्तर प्रदेश की 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। AIMIM पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ भागीदारी संकल्प मोर्चा का एलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *