Advertisement

प्रयागराज नगर निगम की सराहनीय पहल, गंगा किनारे लावारिश पड़े शवों का कर रही है दाह संस्कार

Share
Advertisement

लखनऊ: प्रयागराज में गंगा नदी के किनारे दफनाएं गए शव बाहर दिखने लगे हैं। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही पिछले दिनों रेत में दबाए गए शव बाहर दिखने लगे हैं।

Advertisement

प्रशासन इन लावारिस पड़ी लाशों को एक अच्छी पहल के साथ दफना रहा है। नगर निगम के अधिकारी इन लावारिस शवों का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दाह संस्कार कर रहे हैं। प्रशासन अब तक 150 से भी ज़्यादा शवों का दाह संस्कार कर चुका है।

दरअसल, प्रयागराज ज़िले के फाफामऊ इलाक़े में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान गंगा किनारे रेत में बड़ी संख्या में शव मिले थे। जिसके पीछे तर्क ये आया था कि इलाके के आसपास के गांवों में शवों को दफनाने का रिवाज है।

अब पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बरसात और गंगा नदी में छोड़े गए पानी के कारण जलस्तर बढ़ने लगा है। जिसके चलते शव पानी में तैरने लगे हैं या फिर रेत हट जाने की वजह से बाहर दिखने लगे हैं।

जिसके बाद प्रयागराज नगर निगम ने इन शवों का दाह संस्कार कराने का फ़ैसला लिया है।

नगर निगम के ज़ोनल अधिकारी नीरज सिंह ने जानकारी दी है कि अब तक इस तरह के डेढ़ सौ से भी ज़्यादा शवों का दाह संस्कार किया जा चुका है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *