राम जन्मभूमि ट्रस्ट भ्रष्टाचार विवाद: सपा ने साधा निशाना, राम गोपाल बोले- ‘जब राम भक्त ही गुल्लक चुराकर ले जाएं…’

अयोध्या: राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों में एक नया मोड़ आया है। मुद्दे में समाजवादी पार्टी ने ट्रस्ट पर लगे आरोपों की जांच कराने की मांग की है।
पार्टी से सांसद और सीनियर नेता राम गोपाल यादव ने इन आरोपों को लेकर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है, “जब राम के भक्त ही राम की गुल्लक चुराकर ले जाएंगे तो क्या किया जाए।”
समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर अयोध्या में ज़मीन ख़रीद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। जबकि ट्रस्ट के सचिव चंपत राय इन आरोपों को ‘राजनीति से प्रेरित’ बताकर ख़ारिज कर चुके हैं। चंपत राय ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा था कि ट्रस्ट ने बाज़ार भाव से सस्ते दामों पर ज़मीन ख़रीदी है।
हालांकि, चंपत राय की सफ़ाई आने के बाद भी विपक्षी पार्टियां मामले में पीछे न हटते हुए कई सवाल खड़े कर रही हैं।
All is not well with BJP in Uttar Pradesh. BJP will not be able to win Assembly elections. BJP govt has shown that only 2,300 people died due to virus. But according to independent sources 15-17 lakh people were died due to #COVID19: Ram Gopal Yadav, Secy General, Samajwadi Party pic.twitter.com/B04reElxyh
— ANI UP (@ANINewsUP) June 23, 2021
सांसद राम गोपाल यादव ने आरोपो में कहा है, “दस्तावेजों के आधार पर सबूत होने के बावजूद भी मामले को सामने लाने वाले पत्रकारों और दूसरे लोगों को धमकी दे रहे हैं। बेशर्मी की भी हद होती है।”
Jab Ram bhakt hi Ram ki gullak chura kr le jaye toh kya kiya jaye. They’re threatening journalists & others who are revealing this despite having documentary evidence. There’s a limit to shamelessness. Either say evidence are fake or accept it & launch probe: MP Ram Gopal Yadav pic.twitter.com/RXR9kMwtQS
— ANI UP (@ANINewsUP) June 23, 2021
उन्होंने आगे कहा, “या तो ट्रस्ट को इन सबूतों को फ़र्जी बताकर गलत साबित करना चाहिए या फिर इन्हें मंजूर कर जांच करानी चाहिए।”
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के कई नेता मामले में ट्रस्ट का समर्थन करते हुए सवाल उठाने वालों को कठघरे में खड़ा कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और पार्टी नेता अमित मालवीय ने मामले में विपक्षी दलों पर पलटवार करते हुए निशान साधा है।