Advertisement

UP Nikay Chunav: सपा-कांग्रेस को चुनाव से पहले झटका, दिग्गज नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

Share
Advertisement

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश में दो चरणों में नगर निकाय चुनाव का आयोजन होने वाला है। चार मई को पहले चरण और 11 मई को दूसरे चरण का चुनाव कराया जाएगा। जिसके लिए सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। इसके साथ ही पक्ष-और विपक्ष के बीच वार-पलटवार भी जारी है। इसी दौरान अब कई नेताओं ने पार्टियों की अदला-बदली भी शुरू कर दी है।

Advertisement

सपा-कांग्रेस को झटका Nikay Chunav

निकाय चुनाव में मतदान से पहले बीजेपी ने समाजवादी पार्टी बड़ा झटका दिया है। समाजवादी पार्टी के सचिव पद पर रहे अजय त्रिपाठी मुन्ना ने शुक्रवार को सपा छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष भी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इसके साथ ही हाफिज जलील समेत भारतीय उद्योग किसान मंडल के भी बहुत से नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी लोगों को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई।

ब्रजेश पाठक ने दी शुभकामनाएं Nikay Chunav

वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज बहुत ही हर्ष का विषय है। सपा, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, कांग्रेस सहित कई सामाजिक संगठनों में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा है। कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में विश्वास व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उनके नेतृत्व में आस्था जताते हुए बीजेपी कार्यालय में बीजेपी को ज्वाइन किया।

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने 91 FM ट्रांसमीटर्स का किया उद्घाटन, कही ये बड़ी बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *