Advertisement
State

UP News: गंगा स्नान को जा रहे यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 यात्री घायल

Share
Advertisement

UP News: मंगलवार की सुबह ढोलना थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में से डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर घायल महिला को आगरा रेफर किया गया है। बस सवार सभी यात्री जिला फिरोजाबाद के निवासी थे। यात्री नरौरा गंगा घाट स्नान को जा रहे थे।

Advertisement

सुबह लगभग साढ़े चार बजे थाना क्षेत्र ढोलना में वाहिदपुर के निकट स्नानार्थियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही चीत्कार मच गई। आवाज सुन आस पास के गांव के ग्रमीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी तथा घायलों की मदद में जुट गए। सूचना मिलते ही थाना ढोलना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी पर सीओ अजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जिला अस्पताल से गंभीर रुप से घायल महिला शुशीला पत्नी महेंद्र निवासी नगला मछुआ जिला फिरोजाबाद को अलीगढ़ रेफर किया गया है।

घटना में घायल

एलान सिंह पुत्र शंकरपाल निवासी नारखी, श्रीदेवी पत्नी कपूर सिंह निवासी कचमयी थाना खैरगढ़, ममता पत्नी विनोद , डॉली पुत्री राजनाथ, सोना पत्नी डालचंद निवासीगण मछुआ थाना मखनपुर, सुनीता पत्नी अमर सिंह , गुड्डी पत्नी बंटू निवासी सिरसागंज, सुशीला पत्नी महेंद्र पाल, सरिता पत्नी थान सिह, धनदेवी पत्नी गजराज सिंह,राधा पत्नी देवेंद्र निवासीगण नगला मछुआ थाना हसनपुर, विनोद पुत्र ओसपाल निवासी आगरा , संजू पुत्र मुन्नालाल निवासी मुरसेना, सावित्री पत्नी संजू, शीला देवी पत्नी अमरनाथ निवासीगण नगला मछुआ जिला फिरोजाबाद का उपचार जिला अस्पताल में किया गया है।

ये भी पढ़ें: Lucknow: अब सड़कों पर थूकना पड़ेगा महंगा, इस अभियान के तहत होगी कार्यवाही

Recent Posts

Advertisement

मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया कि भारत कमजोर नहीं- रक्षा मंत्री राजनाथ

Rajnath in Basti: उत्तरप्रदेश के बस्ती में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा…

May 18, 2024

किसानों का कल्याण ही मेरी प्राथमिकता- पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi in Haryana: शनिवार को पीएम मोदी ने अंबाला और सोनीपत में जनसभा को…

May 18, 2024

2024 का ये चुनाव भारत के युवाओं को नए अवसर बनाने के लिए- पीएम मोदी

PM Modi in Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को…

May 18, 2024

तीसरी बार मोदी सरकार बनने के छह महीने के भीतर POK हमारा होगा- सीएम योगी

CM Yogi in Palghar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार…

May 18, 2024

हमारे लिए देश सर्वोपरि, हम राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देंगे: सीएम योगी

CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…

May 18, 2024

UP: सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध रहेंगी जरूरी सुविधाएं

Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…

May 18, 2024

This website uses cookies.