Umesh to BJP: शुक्रवार को खगड़िया जिला के अलौली विधानसभा में जेडीयू द्वारा एकदिवसीय कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल एवं संचालन उपाध्यक्ष लोहा सिंह मुखिया ने किया। उमेश सिंह कुशवाहा ने कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ वादाखिलाफी की है।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में देश की आम आवाम से अच्छे दिन लाने का वादा किया था लेकिन बीते वर्षों में देश की जनता ने अपने सबसे बुरे दिनों का अनुभव किया है। जननायक कर्पूरी ठाकुर ने सत्ता का उपयोग जनसेवा के लिए किया। उन्होंने शोषितों और वंचितों को आवाज दी। वो भले आज हमारे बीच मौजूद नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा किया गया कार्य आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चलते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने में लगे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में आज जो स्थिति है वह पहले कभी नहीं थी। हाल के दिनों में जारी हुए वैश्विक भुखमरी सूचकांक में भारत अब तक के सबसे निचले पायदान पर है। यह दर्शाता है कि मोदी सरकार ने गरीबी और भुखमरी से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी मोर्चों पर निक्कमी साबित हुई है। एक भी वादा प्रधानमंत्री ने अब तक पूरा नहीं किया। उनका पूरा फोकस सिर्फ अपने प्रचार-प्रसार पर है। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि देश की आम जनता का पैसा लूट कर मोदी सरकार अपने चहेते उद्योगपतियों का खजाना भर रही है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ने जातीय गणना के कार्य को पूरा करवा कर इतिहास रचने का काम किया है। इस कार्य में भी रुकावट पैदा करने के लिए भाजपा के लोगों ने पुरजोर प्रयास किया था। अब राज्य की सरकार अंतिम पायदान पर खड़े वंचित व्यक्ति को सशक्त बनाने में प्रभावी योजनाओं का निर्माण करेगी। देशभर की जनता अब जातीय गणना की मांग को लेकर मुखर हो रही रही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा-आरएसएस आरक्षण विरोधी मानसिकता से ग्रसित हैं। इनका मकसद आरक्षण को खत्म करना है। नीतीश कुमार ने भाजपा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम में पार्टी के नेता मोहम्मद अलीम अंसारी, प्रमंडल प्रभारी मुकेश विद्यार्थी, प्रदेश महासचिव साधना देवी, नूतन सिंह पटेल, नीलम वर्मा, पंकज पटेल, अजय मंडल, राकेश पासवान शास्त्री, उमेश सिंह पटेल, अशोक सिंह, सुनील सिंह, मनीष कुमार सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
ये भी पढ़ें: भूमि विवाद में बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Tejashwi to PM Modi: बिहार में आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…
Four Terrorist Arrested: गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया,…
Expressed Grief: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी…
Road Accident in Nawada: नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रफ्तार…
Begusarai: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे की ख़बर है. यहां पांच लोगों की…
Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…
This website uses cookies.