Advertisement
State

कर्पूरी ठाकुर समाजवाद के वटवृक्ष, उनका सम्मान गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय क्षण- उमेश कुशवाहा

Share
Advertisement

Umesh on Karpoori Thakur: बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न से नवाजे जाने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि इस खास पल का इंतजार बिहार की जनता को लंबे अरसे से था। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाजवाद के वटवृक्ष जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिलाने के लिए विगत कई वर्षों से प्रयासरत थे और आज एनडीए की सरकार में उनका सपना पूरा हुआ है।

Advertisement

 इस एतिहासिक कदम के लिए बिहार के समस्त जनता की ओर से हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने समाज के सच्चे रत्न को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। यह पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय क्षण है। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर अपने व्यक्तित्व और उत्कृष्ट कार्यशैली से राजनीति का आदर्श उदारहण पेश किए। बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने सामाजिक न्याय की विचारधारा को अपनी नीतियों के माध्यम से सरजमीं पर उतारने का काम किया।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर राजनीति में परिवारवाद की विकृत मानसिकता के घोर विरोधी थे। आज हमारी पार्टी के सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जननायक कर्पूरी ठाकुर के राजनीतिक पदचिह्नों पर चलकर समाजवाद की धारा को मजबूत कर रहें हैं। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के राजनीतिक व्यवहार में जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों का प्रतिबिंब दिखाई देता है।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: Bihar: चिराग पासवान ने बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

Bihar: बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत

Road Accident in Kaimur: कैमूर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. भभुआ…

May 19, 2024

UP: तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, तीन बाइक सवारों की मौके पर ही मौत

Road Accident in Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है.…

May 19, 2024

बच्चों से मिले सीएम योगी, किया दुलार, श्रद्धालुओं से पूछी कुशलक्षेम

CM Yogi in Gorakhpur: लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए राज्य व अन्य प्रदेशों में…

May 19, 2024

जेल से छूटकर आया था, फोन कर घर से बुलाया, गोली मारी, शव कार में रखकर अस्पताल में छोड़ गए

Murder in Aligarh: अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना इलाके के जवाहर नगर निवासी युवक की देर…

May 19, 2024

मोदी सरकार ने यह साबित कर दिया कि भारत कमजोर नहीं- रक्षा मंत्री राजनाथ

Rajnath in Basti: उत्तरप्रदेश के बस्ती में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा…

May 18, 2024

किसानों का कल्याण ही मेरी प्राथमिकता- पीएम नरेंद्र मोदी

PM Modi in Haryana: शनिवार को पीएम मोदी ने अंबाला और सोनीपत में जनसभा को…

May 18, 2024

This website uses cookies.