Advertisement
State

रोहतास का सुशील टनल से बाहर आया, परिवार में छाईं खुशियां

Share
Advertisement

Silkyara Tunnel: उत्तरकाशी में हुए सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ने पूरे देश में खुशियां बांटी। 41 परिवारों के चिराग वापस आए तो उनके घर में दीपावली जैसा नजारा रहा। बिहार के रोहतास में भी कुछ ऐसा ही माहौल था। यहां जिले के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत चंदनपुरा गांव के सुशील शर्मा भी उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में फंसे थे। उनके बाहर निकलने के बाद परिजनों ने जश्न मनाया। सुशील के पिता रामदेव शर्मा और पत्नी गुड़िया देवी ने रेस्क्यू टीम, उत्तराखंड सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

Advertisement

Silkyara Tunnel: छठ पर घर आने का किया था वादा

सुशील ने पिछले 10 वर्षों से एक कंपनी में हाईड्रा चालक के तौर पर काम करते हैं। पिछले 11 महीनों से वह अपने घर नहीं आए। वादा किया था कि दीपावली और छठ पर्व में वापस आएंगे। लेकिन सिलक्यारा में हुए टनल हादसे में वह टनल के अंदर फंस गए।

Silkyara Tunnel: परिवार में खुशी और उत्साह

सुशील के पिता राजदेव शर्मा और पत्नी गुड़िया देवी ने बताया कि सुशील 17 दिनों तक टनल में फंसे रहे। उन्होंने सभी दुखों का सामना किया, लेकिन उनके टनल से बाहर आने के बाद परिवार में खुशी और उत्साह देखा। उनकी पत्नी गुड़िया देवी और बच्चों ने सुशील के वापस आने पर खुशी जताई है। उन्होंने ईश्वर से मनोकामनाएं मांगी थीं।

Silkyara Tunnel: सुशील की घरवापसी पर पूजा-पाठ की योजना

सुशील के माता-पिता ने उसके घर वापस आने पर पूजा-पाठ करने की योजना बनाई है। गुड़िया देवी ने बताया कि सुशील ने पिछले 10 वर्षों से उसी कंपनी में हाईड्रा चालक के पद पर काम किया था। पिछले 11 महीनों से वह घर नहीं आया था। टनल में जाने से पहले ही उसने वादा किया गया था कि वह दीपावली और छठ पर्व में वापस आएगा। वह टनल में फंस गया। अब घर लौट रहा है तो पूरे परिवार में जश्न का माहौल है।

रिपोर्टः दिवाकर तिवारी, संवाददाता, रोहतास, बिहार

ये भी पढ़ें: मछली खाओ, ईनाम पाओ प्रतियोगिताः आधे घंटे में चट की 50 किलो मछली

Recent Posts

Advertisement

Telangana: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मपुरी श्रीनिवास, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Telangana: आंध्र प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री धर्मपुरी श्रीनिवास का…

June 29, 2024

World Cup: कोहली के बल्ले से फाइनल में उम्मीद, रोहित शर्मा का भरोसा बरकरार

World Cup: रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले विश्व टी20 कप 2024 के…

June 29, 2024

Earthquake: भूकंप के झटकों से हिली अंडमान की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता

Earthquake: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अंडमान सागर में शुक्रवार देर रात भूकंप आया.…

June 29, 2024

Delhi Airport Roof Collapse: पीड़ित परिवार की सहायता करेगी केंद्र सरकार, घायलों की भी दी जाएगी अनुग्रह राशि

Delhi Airport Roof Collapse: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport) पर शुक्रवार…

June 29, 2024

Weather Update: दिल्ली में इस वीकेंड मौसम रहेगा सुहावना, UP-बिहार में होगी झमाझम बारिश

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दिन बुधवार को हुई तेज बारिश से लोगों…

June 29, 2024

Hemant Soren Bail: हेमंत सोरेन जेल से हुए रिहा, कहा – ‘मेरे ऊपर झूठे आरोप’

Hemant Soren Bail: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट ने जमानत दी। अब…

June 28, 2024

This website uses cookies.