Road accident in Banka
Road accident in Banka: बांका में बाइक डिवाइडर से टकराने पर बाइक सवार की मौत हो गई। बताया गया कि नौ दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। घटना में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृतक अपनी चचेरी बहन के यहां नवजात पुत्री के जन्मोत्सव में गया था। लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ।
बताया जा रहा है मृतक की 13 दिसंबर को शादी हुई थी। स्थानीय पुलिस ने घटनाक्रम की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना गुरुवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार बांका के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत सुईया थाना क्षेत्र स्थित कटोरिया मुख सड़क मार्ग स्थित महीसा मारा जंगल के पास सड़क किनारे डिवाइडर से बाइक टकराने से लच्छी पुर गांव निवासी सिलधार यादव का 22 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बाइक सवार मृतक के बड़े भाई मन्नू यादव एवं चचेरी बहन नंदनी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है लच्छी पुर गांव निवासी आशीष कुमार अपने बड़े भाई मन्नू यादव और चचेरी बहन नंदनी कुमारी के साथ एक बाइक से बोड़ा स्थित अपने चचेरी बहन के यहां नवजात पुत्री के जन्मोत्सव में गया हुआ था।
इसके बाद तीनों एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में महेश महाराज जंगल स्थित यात्री शेड के पास तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक डिवाइडर से जा टकराई। मौके से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना के बाद थाना अध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी को कटोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा बाइक चालक आशीष कुमार कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं बाइक सवार अन्य मन्नू यादव एवं नंदनी कुमारी का अस्पताल में डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया। घटना के बाद परिजनों का रो कर बुरा हाल है। वहीं मृतक की पत्नी सुधबुध खो बैठी और दहाड़ मार कर रोने लगी।
रिपोर्टः दीपक कुमार सिंह, संवाददाता, बांका, बिहार
ये भी पढ़ें: Jharkhand: गोइलकेरा और पोसैता स्टेशनों के बीच नक्सलियों ने पटरी को बम से उड़ाया
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar
Parliament: आज ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। इसी पर केंद्रीय…
Hardoi News: यूपी के हरदोई में लूट की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे…
Kenya Protests: केन्या में नए बिल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के लिए युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)…
speaker: आज लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने आपातकाल का जिक्र किया। इसी पर पीएम…
UP: उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह आज महोबा पहुंचे. जहां उन्होंने…
Viral Video of Sitamarahi : आज कल अधिकांश लोगों में सोशल मीडिया पर अपलोड करने…
This website uses cookies.