RJD to BJP: खगड़िया में आज राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह आयोजन शहर के टाउन हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बिहार सरकार में मंत्री ललित कुमार यादव और आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक भी शामिल हुए।
इस मौके पर मंत्री ललित कुमार यादव ने कहा कि राममंदिर के नाम पर बीजेपी राजनीति कर रही है। भगवान राम सबके हैं। इसपर राजनीति नहीं होनी चाहिए। बीजेपी को कोई काम नहीं है। इसलिए देश के असली मुद्दे से ध्यान बांटने के लिए बीजेपी के नेता धर्म का सहारा ले रहे हैं। जिसका उन्हें फायदा मिलने वाला नहीं है। 2024 के चुनाव में NDA को सत्ता से हटाना है। इंडिया गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है।
वहीं आरजेडी के नेता सुरेंद्र राम ने भी शुक्रवार को बीजेपी पर तीखा हमला किया था। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि वर्ष 2014 में केंद्र सरकार ने 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था लेकिन नौकरी देने की बजाय भाजपा लोगों को अक्षत और फूल दे रही है। इनके पास देने के लिए कुछ नहीं है और अब देश को जलाकर राख भी बांटेंगे। उन्होंने कहा कि कम संसाधन के बावजूद भी बिहार सरकार युवाओं को नौकरी दे रही है। जबकि केंद्र सरकार युवाओं को अक्षत, फूल और राख बांट रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
रिपोर्टः अनिश कुमार, संवाददाता, खगड़िया, बिहार
ये भी पढ़ें: Bihar: इमरान मसूद खुद को कहते श्रीराम का वंशज तो इसमें आश्चर्य कैसा?-सुधाकर सिंह
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar
UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार…
Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को…
JP Nadda: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,…
Arvind Kejriwal: सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद आम…
Char Dham Yatra 2024: उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। बीते दो…
Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के चतरा में जनसभा को संबोदधित करते…
This website uses cookies.