Advertisement

पंजाब के होशियारपुर में रैली के मंच से राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को पढ़ाया इतिहास का ‘पाठ’

राजनाथ सिंह
Share
Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी के संसद भाषण पर उन्हें घेरा। रक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जो कहा, उससे बेहद पीड़ा हुई। राहुल ने इतिहास को तोड़ने की कोशिश की। राहुल ने आरोप लगाया था कि हमारी गलत विदेश नीतियों के कारण पाकिस्तान और चीन के बीच दोस्ती हुई। राजनाथ ने कहा कि राहुल को इतिहास मालूम नहीं है। जब पाक ने शक्सगाम घाटी चीन के हवाले की, उस वक्त जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री थे। चीन-पाकिस्तान के बीच इकोनॉमिक कॉरिडोर 2013 में बना, उस वक्त देश में कांग्रेस का शासन काल था।

Advertisement

आगे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चीन के मुखपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ पर विश्वास करते हैं। ऑस्ट्रेलियाई अखबारों में से एक में कहा गया है कि गलवान घाटी संघर्ष में 40-50 चीनी सैनिक मारे गए। मैं कहना चाहता हूं कि लोग आएंगे और जाएंगे लेकिन देश रहना चाहिए।

PM ने शासक नहीं सेवक की भूमिका निभाई

राजनाथ सिंह ने किसानों से कहा, ‘कृषि कानून पर किसान संगठन के साथ सहमति नहीं बनी तो PM ने कानून वापस ले लिया। अब भी बजट में 2.37 लाख करोड़ से MSP पर गेहूं धान खरीदने की व्यवस्था की गई है। PM ने शासक नहीं सेवक की भूमिका निभाई है’

करतापुर साहिब पर कांग्रेस पर हमला

करतापुर साहिब अंतरराष्ट्रीय सीमा से सिर्फ 4-5 किमी दूर है। अगर थोड़ा प्रयास किया जाता तो करतारपुर साहिब भारत में ही होता। कुछ ताकतें हमारे और सिख समुदाय के बीच खाई पैदा करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें