Advertisement
State

दस साल बाद आप बच्चों से सपा के बारे में पूछेंगे तो बच्चा कहेगा… कौन सपा.. समाप्त पार्टी?- राजनाथ सिंह

Share
Advertisement

Rajnath Singh in Etawah: इटावा पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आगे आने वाले दस सालों में ये दोनों पार्टियां विलुप्त हो जाएंगी. जब आप बच्चों से सपा के बारे में पूछेंगे तो वो कहेंगे कौन सपा. समाप्त पार्टी?..

Advertisement

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार थी. उन्होंने लोगों से पूछा आप बताइए थी कि नहीं. इसके बाद उन्होंने कहा कि अब सपा की सरकार नहीं हैं. धीरे-धीरे सपा और कांग्रेस कमजोर हो रही हैं. यह इनके कर्मों का ही परिणाम है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के दौर में भारत काफी मजबूत हुआ है. इन पार्टियों(सपा-कांग्रेस) के बारे में क्या ही कहूं. आज भारत की ताकत बढ़ी है.

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा,समाजवादी पार्टी और कांग्रेस लगातार कमजोर होते जा रहे हैं। मुझे लगता है कि कुछ दिनों में बच्चों से आप पूछेंगे कि सपा को जानते हो? तो लड़का कहेगा, कौन सपा? समाप्त पार्टी?

उन्होंने कहा कि हालत अब यह होती जा रही है, ये हालत इनके कर्मों की वजह से ही हो रही है. जैसे डायनासोर इस दुनिया से लुप्त हो गए, वैसे ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी लुप्त हो जाएंगे, ऐसा मुझे लगता है।

वहीं इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, भारत के जो धार्मिक स्थल हैं, हमारी जो सनातन संस्कृति है, उसका भी विकास किया जाना चाहिए लेकिन कांग्रेस की सरकार ने कभी भी उसकी चिंता नहीं की। हम लोगों ने अधिकांश धर्मों की चिंता की है. हिंदुस्तान की विरासत की रक्षा करना भी हिंदुस्तान की हर सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए, ये लोग वो भी नहीं करते।

यह भी पढ़ें: Bihar: पटना के होटल में अग्निकांडः अब तक छह लोगों की मौत, 30 घायल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

UP: फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, अधिशासी अधिकारी समेत 2 की मौत

UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार…

May 11, 2024

Delhi: “तानाशाही के खिलाफ हमें लड़ना है”, महरौली में रोड शो के दौरान बोले CM केजरीवाल

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को…

May 11, 2024

PM मोदी के नेतृत्व में गांव मजबूत, दलितों को सम्मान और युवाओं की आकांक्षाओं को पंख लगे- जेपी नड्डा

JP Nadda: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,…

May 11, 2024

Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल ने दिल्ली के महरौली में किया रोड शो, पंजाब के CM भगवंत मान भी रहे मौजूद

Arvind Kejriwal: सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद आम…

May 11, 2024

ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है, ये चुनाव चोर-लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है, झारखंड में गरजे PM मोदी

Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के चतरा में जनसभा को संबोदधित करते…

May 11, 2024

This website uses cookies.