दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा कस्बे में आज शनिवार को भगवान शिव की 369 फुट ऊंची शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम’ का लोकार्पण हो रहा है। इस प्रतिमा में भोले बाबा अल्हड़ व ध्यान मुद्रा में नजर आएंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कथावाचक मुरारी बापू, योग गुरु बाबा रामदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी.पी.जोशी भी मौजूद रहेंगे।
प्रतिमा का निर्माण तत पदम संस्थान द्वारा किया गया है। इस परियोजना की नींव अगस्त 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मुरारी बापू की उपस्थिति में रखी गई थी। यह जगह उदयपुर शहर से लगभग 45 किलोमीटर दूर है। इस प्रतिमा में लिफ्ट, सीढ़ियां, हॉल आदि भी बनाए गए हैं। निर्माण कै दौरान 3000 टन स्टील और लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल हुआ है। 250 किमी रफ्तार से चलने वाली हवाएं भी मूर्ति को प्रभावित नहीं करेगी।
इस कार्यक्रम में आने वाले शिव भक्तों के लिए उनके रहने और खाने की व्यवस्था हाईटेक तरीके से की गई है। सभी सुविधाएं निशुल्क है। न तो इनके रहने का कोई चार्ज लगेगा और न ही इन्हें खाने के रुपए देने होंगे। बता दें लोकार्पण समारोह 29 अक्टूबर से शुरू होकर 6 नवंबर तक चलेगा। और इसकी शुरूआत मुरारी बापू की राम कथा से होगी।
New Delhi: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिंग से जुड़े घिसे-पिटे आरोप…
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार (6 अप्रैल) को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त…
Jalandhar: जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हो गया. हादसे…
Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार(6 मई) को लोकसभा चुनाव के…
Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में…
Unnao: कांग्रेस और सपा का इतिहास प्रभु राम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस…
This website uses cookies.