Advertisement
Rajasthan

Rajasthan: चुनाव को लेकर एक्शन में कांग्रेस आलाकमान, खरगे और राहुल गांधी जाएंगे जयपुर

Share
Advertisement

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते-आते बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में विजय अभियान तेज हो गया है। दोनों दलों ने रणभेरी बजा दी है और बड़ी बड़ी रैलियों और सभाओं का आयोजन शुरू हो गया है। कांग्रेस और बीजेपी चुनावी रण में एक-दूसरे को मात देने के लिए ताबड़तोड़ प्रचार कर रही है। जहां बीजेपी के लिए दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री चुनावी रैलियां कर रहे हैं तो वहीं अब कांग्रेस ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं।

Advertisement

जयपुर के दौरे पर खरगे और राहुल

कांग्रेस की तरफ से अभी तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रचार कर रहे थे। लेकिन अब पार्टी आलाकमान भी चुनावी रण में ताल ठोकने के लिए उतरेगा। बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को जयपुर का दौरा करेंगे। इस मौके पर खड़गे और राहुल गांधी कांग्रेस के नये मुख्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे। जयपुर के मानसरोवर में शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस ने दी जानकारी

कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और जनप्रिय नेता राहुल गांधी कल 23 सितंबर को जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवीन भवन का शिलान्यास और कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह है।

जनता करेगी फैसला

राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा का चुनाव होना है। चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस अपने खेमे को मजबूत करने के लिए सारे दांव पेच खेल रही हैं। चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस धीरे-धीरे अपने पत्ते भी खोल रही हैं यानी उम्मीदवारों के नामों का भी ऐलान किया जा रहा है। चुनावी प्रचार के लिए भी दोनों पार्टियों ने कमर कस ली है। बीजेपी तो राज्य में परिवर्तन निकाल रही है तो वहीं कांग्रेस जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए जनता का आशीर्वाद मांग रही है। कांग्रेस की यात्राओं में जन समर्थन भी मिल रहा है। यात्रा में जन सैलाब उमड़ रहा है। लेकिन कांग्रेस की जन आशीर्वाद चुनाव में पार्टी को कहां ले जाकर खड़ा करती है। ये तो विधानसभा चुनाव का परिणाम बताएगा।

Recent Posts

Advertisement

PM मोदी ने दशाश्वमेध घाट पर की पूजा-अर्चना, मां गंगा की आरती में हुए शामिल

PM Modi Worshiped: देश के प्रधानमंत्री वाराणसी पहुंचे हैं. यहां उन्होंने एक किसान सम्मेलन को…

June 18, 2024

Uttarakhand By Election 2024: उत्तराखंड की दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी

Uttarakhand By Election 2024: उत्तराखंड की दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं। जिसको लेकर…

June 18, 2024

CM नीतीश ने की समीक्षा बैठक, बाढ़ और सूखे की स्थिति से निपटने की तैयारियों के संबंध में दिए निर्देश

CM Nitish Took a Meeting: पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संभावित बाढ़…

June 18, 2024

माताओं-बहनों के बिना खेती की कल्पना भी असंभव : PM मोदी

PM Modi in Varanasi: लोकसभा चुनाव-2024 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार वाराणसी पहुंचे.…

June 18, 2024

वाराणसी पहुंचे PM मोदी ने किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त की जारी, कृषि सखियों को दिए प्रमाणपत्र

PM Modi in Varanasi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचे। पीएम मोदी  ने यहां किसान सम्मान…

June 18, 2024

Assembly By-elections 2024: विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

Assembly By-elections 2024: लोकसभा चुनाव होने के बाद विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां शुरू हो गई…

June 18, 2024

This website uses cookies.