Advertisement

Rajasthan Assembly Election: चुनाव जीतने के लिए AAP ने बनाया प्लान, हर वॉर्ड में बनेगी कमेटी, जानें पूरा प्लान

Share
Advertisement

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी ने कमर कस ली है। इसी बीच चुनाव मज़बूती से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) तैयारी में है। इसके लिए आप अपना संगठन मज़बूत कर रही है। आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक (Sandeep Pathak) और प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा (Vinay Mishra) ने 1100 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई है। नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के बाद चुनावी बिगुल फूंक दिया है।

Advertisement

पाठक ने कहा कि आप ने संगठन में प्रदेश कार्यकारिणी के बाद ब्लॉक स्तरीय नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है और जल्द ही हर गांव और वॉर्ड में 10-10 लोगों की कमेटी बना देंगे। आप का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित जो आगामी चुनाव में बदलाव लाकर दिखाएगा।

पाठक ने कांग्रेस-बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाकी दलों में सिफारिशों से पदाधिकारी बनते हैं। आम आदमी पार्टी वैज्ञानिक पद्धति से नियुक्ति करती है। इसके बाद लगभग 25 दिनों में सर्किल लेवल पर काम को आगे बढ़ाते हुए हर 10 गांव में एक अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसके बाद हमारा आखिरी पड़ाव वार्ड स्तर का रहेगा जिसमें हर गांव – वार्ड में 10 लोगों की कमेटी बनाई जाएगी। अन्य राजनीतिक दलों में सिफारिश से संगठन में नियुक्ति की जाती है, जबकि आम आदमी पार्टी वैज्ञानिक पद्धति से संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति करती है।

ये भी पढ़ें: 30 अप्रैल तक जारी होंगे चंबल प्रोजेक्ट के टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *