Advertisement
Rajasthan

राजस्थान में तेज हुई सियासी हलचल, वसुंधरा राजे ने दिल्ली में बड़े नेताओं से की मुलाकात

Share
Advertisement

राजस्थान की सियासत में इस समय सियासी बवंडर आया हुआ है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट पार्टी से उड़ान भरने के संकेत दे रहे हैं। माना जा रहा है कि वे 11 जून को अपने पिता की जयंती पर इसका ऐलान कर देंगे। वहीं इसी बीच भारतीय जनता पार्टी में बदलाव की आंधी आने के आसार नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगले 2-3 दिनों में पार्टी के संगठन में बड़े बदलाव होने वाले हैं। वहीं संगठन में बदलाव की खबरों के बीच प्रदेश की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे दिल्ली में डेरा जमा चुकी हैं। दिल्ली में उनकी राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएमल संतोष और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह के साथ बैठक हुई है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव और संगठन में होने वाले बदलावों में विस्तार से चर्चा हुई है। इसके साथ ही खबर है कि वसुंधरा राजे कई अन्य बड़े नेताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं। वहीं इससे पहले केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए पार्टी के सीएम पद के चेहरे पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था। कि राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे और आगे की प्रक्रिया तय करना पार्टी के संसदीय बोर्ड का काम है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड यह तय करेगा कि राजस्थान का नेतृत्व कौन करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में सभी मानते हैं कि भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल है, हमारे नेता प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा हैं और हम सब का उद्देश्य यही है कि हमें कांग्रेस को हराना है, भाजपा को लाना है।

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.