Advertisement
State

Rajasthan Election-2023 Live Update: 199 विधानसभा सीटों पर वोटिंग

Share
Advertisement

Rajasthan Election-2023: राजस्थान में सुबह सात बजे से विधान सभा चुनाव की वोटिंग शुरू हो गई थी। यहां 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हुआ। राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। चुनावी नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। राजस्थान में श्रीगंगानगर की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कूनर के निधन की वजह से इस क्षेत्र में मतदान स्थगित कर दिया गया। फिलहाल राजस्थान में 1862 उम्मीदवार की किस्मत इवीएम में बंद हो गई। कुल मतदाताओं की संख्या 5,25,38,105 रही। इसमें 18 से 19 आयु वर्ग के 22,61,008 मतदाता पहली बार शामिल हुए।

Advertisement

शाम 6:30 बजे तक 75% वोटिंग का अनुमान

राजस्थान: बीकानेर के सावली गांव में एक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) को सील और सुरक्षित किया जा रहा है। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

राजस्थान चुनाव में 5 बजे तक 68.24% मतदान

आशीर्वाद, प्यार, विश्वास हमारे साथ है पब्लिक का- गहलोत

राजस्थान के सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने चुनाव के दौरान पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा, हमें लोगों का आशीर्वाद मिल चुका है। कांग्रेस राज्य में फिर से सरकार बनाएगी। कौन क्या कहता है इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। आशीर्वाद, प्यार विश्वास हमारे साथ है पब्लिक का।

पत्नी दिए सात वचन फिर साथ-साथ निभाया देश के प्रति दायित्व

पथराव पर यह बोले, फतेहपुर के DSP रामप्रसाद

फतेहपुर शेखावाटी में बोचीवाल भवन के पास पथराव के बारे में फतेहपुर के DSP रामप्रसाद ने कहा, “कुछ लोगों में आपस में बातचीत के बाद पथराव हुआ। लोगों को खदेड़ा गया है, कुछ को हिरासत में भी लिया गया है। सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतदान जारी है, मतदान में कोई रुकावट नहीं है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील…।

राजस्थान में दोपहर तीन बजे तक 55.63% मतदान

राजस्थान में एक बजे तक 40 प्रतिशत मतदान

पहले वोट, फिर विवाह

राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने किया मतदान

गहलोत के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं- सांसद प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना (यूबीटी) (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुवेर्दी का कहना है कि, “राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। जनता देख रही है कि बीजेपी में आपस में ही अनबन है। भाजपा में नेतृत्व की कोई स्पष्टता नहीं है। मुझे लगता है कि लोग इतिहास रचेंगे और राजस्थान में कांग्रेस सरकार दोबारा से बनेगी…”।

कन्हैयालाल टेलर के बेटों का मतदान, बोले, मुद्दा न बनाएं…न्याय दिलाएं

मतदान के दौरान कन्हैयालाल टेलर के दोनों पुत्रों ने भी मतदान किया। वोट करने पहुंचे टेलर के बेटे यश और तरुण ने कहा कि इस बार की विधानसभा चुनाव में उनके पिता को सियासी मुद्दा बनाया गया। हमें तो आज भी न्याय की आस है। जो भी सरकार राजस्थान में बने वह हमारे पिता को न्याय दिलाए। डेढ़ साल के बाद भी आरोपियों को सजा नहीं मिली। चुनाव में राजनीतिक पार्टियों ने इसे मुद्दा बनाया। हमें मुद्दा नहीं बनाना। हमें न्याय चाहिए।

कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर में वोट डाला। वह लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

गोविंद सिंह बोले, “पूरे प्रदेश में कांग्रेस के प्रति बहुत ही उत्साह है। लोग खुशी से वोट कर रहे हैं। कांग्रेस ने जिस तरह का काम किया है और पार्टी ने जो गारंटी दी है, उससे भारी उत्साह है। कोविड के दौरान राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रबंधन से लोगों में सरकार के प्रति सकारात्मक सोच बनी हुई है। कांग्रेस सरकार बहुत अच्छे बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी।”

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने बारां पोलिंग बूथ पर किया मतदान

Rajasthan Election-2023: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वोट डाला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, “लोकतंत्र उत्सव है। सभी लोग अपने मत का उपयोग कर रहे हैं। लोगों में उत्साह है। सभी मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने विचारों की अभिव्यक्ति करना चाहिए। तभी हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा।”

राजस्थान में सुबह 11 बजे तक कुल 24.74% वोटिंग

अजमेर-23.43%
अलवर-26.15%
बांसवाड़ा -26.37%
बारां 29.91%
बाडमेर-22.11%
भरतपुर 27.00%
भीलवाड़ा 27.00%
बीकानेर-24.52%
बूंदी 25.42%
चित्तौड़गढ़ .24.87%
चूरू- 25.09%
दौसा – 22.73%
धौलपुर -30.25%
डूंगरपुर 22.82%
गंगानगर 28.22%
हनुमानगढ़ -29.16 %
जयपुर. 25.19 %
जोधपुर-22.58 %
कोटा -26.97%

राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया मतदान

Rajasthan Election-2023: चुरू में झड़प की सूचना

चुरू में मतदान शुरू होने के बाद एक मतदान केंद्र पर झड़प की ख़बर सामने आई है। वहां एक पोलिंग एजेंट का आरोप है कि उस पर चार से पांच लोगों ने हमला किया है। उसे मामूली चोटें आई हैं।

गहलोत बोले, ये मेरा मोहल्ला, मुझे बचपन याद आता है…

अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने सरदारपुरा में अपना वोट डाला

स्कूटी पर बैठकर सांसद और उनकी पत्नी पहुंचे मतदान केंद्र

भाजपा सांसद सुभाष चंद्र बहेरिया और पत्नी रंजना बहेरिया वोट डालने के लिए दोपहिया वाहन पर भीलवाड़ा के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने वोट डालने के बाद सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी क्लिक कराया।

पूर्व सांसद और सिवाना से कांग्रेस प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह ने पत्नी के साथ डाला वोट

Rajasthan Election-2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया मतदान

भाजपा नेता पी.पी. चौधरी ने किया मतदान

Rajasthan Election-2023: राजस्थान के मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. बुलाकी दास कल्ला ने डाला वोट

…टाइम पास करने वालों का समय पास हो गया- कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ

Rajasthan Election-2023: सुबह नौ बजे तक यहां हुआ इतने प्रतिशत मतदान

चौरासी- 5.16%
अजमेर- 9.04%
अलवर- 9.95%
टोंक- 10.36%
कोटा- 11.03%
जैसलमेर- 7.50%
जोधपुर- 8.54%
बारां- 12.97%

Rajasthan Election-2023: पहली बार किया मतदान, मिला सम्मान

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने जयपुर में किया मतदान

वसुंधरा राजे, सीपी जोशी सहित इन दिग्गजों ने डाला वोट

राजस्थान में सुबह नौ बजे तक 9.77 प्रतिशत मतदान

अर्जुन राम मेघवाल ने डाला वोट

कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने वोट डाला। उन्होंने कहा राज्य में बीजेपी मजबूत सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा लोकतंत्र के इस पर्व पर महिलाओं की ताकत देखने को मिल रही है।

Rajasthan Election-2023: अलवर जिले में छह बूथों पर ईवीएम में दिक्कत

अलवर जिले के 6 बूथों की ईवीएम में दिक्कत आई। जानकारी के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तीन बूथ, रेणी क्षेत्र के दो और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर ईवीएस में खराबी आ गई थी। ईवीएम बदलने का काम चल रहा है। इस समस्या की वजह से इन छह बूथों पर मतदान देरी शुरू होगा।

Rajasthan Election-2023: सचिन पायलट बोले, जनता समझदार है

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, ‘जनता समझदार है। जनता सही फैसला लेगी। इस बार तो हम सरकार में हैं। ताकत के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस की सरकार दोबारा बनेगी। हमें भरोसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव में पायलट परिवार के बारे में जो बात रखी वह सच नहीं है। कांग्रेस में हम सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। पोस्टर पर किसका फोटो कितना बड़ा है इससे फर्क नहीं पड़ता। उन्होने कहा चुनाव के बाद हाई कमान तय करेगा कि राज्य में लीडर कौन होगा।

राहुल गांधी ने की मतदान की अपील

Rajasthan Election-2023: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी की अपील

Rajasthan Election-2023: बोले शाह, पेलाँ वोट, पछे रोट!

Rajasthan Election-2023: प्रधानमंत्री ने की वोटिंग की अपील, युवा साथियों को शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं।

गहलोत बोले, नहीं चलेगा पांच साल में सत्ता बदलने का रिवाज

अशोक गहलोत ने कहा, हमारी सरकार को जनता दोबारा चुनेगी। जो रिवाज है 5 साल में सत्ता बदलने का, वह इस बार नहीं चलेगा। कांग्रेस को बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा, जो आलाकमान फैसला करेगा वही सर्वमान्य होगा। जो भूमिका दी जाएगी उसको पूर्ण निष्ठा से निभाऊंगा।

शेखावत ने डाला वोट, बोले…गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार से परेशान है जनता

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, ‘राजस्थान की जनता गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार से परेशान है।  कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है।  महिलाएं असुरक्षित हैं। किसानों  की दुर्दशा है। बेरोजगारी है। जनता बीजेपी को चुनेगी। मुख्यमंत्री के सवाल पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड और विधायक दल इसका फैसला करेगा।  चुनाव में कमल का निशान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे सबसे बड़े चेहरे हैं। 

Recent Posts

Advertisement

बोर्ड में टॉप करने वाली छात्रा की बीमारी से मौत, परिवार के लोगों ने किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम

Gujarat News: गुजरात के मोरबी की रहने वाली एक किशोरी को एक महीने पहले ब्रेन…

May 16, 2024

मीसा बोलीं… ‘अमित शाह के बिहार आने से इंडी गठबंधन को फायदा’, तेजस्वी के बयान पर सम्राट का जवाब…

Politics in Bihar: बिहार में राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है. पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर…

May 16, 2024

Noida: युवक को पूछताछ के लिए बुलाया था पुलिस चौकी… हुई ऐसी घटना कि पूरी चौकी हो गई सस्पेंड

Suicide in Noida: नोएडा के बिसरख थानाक्षेत्र की चिपियाना बुजुर्ग चौकी में एक युवक ने…

May 16, 2024

सुशील कुमार मोदी के आवास पर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

CM Nitish pay tribute: बिहार के सीएम नीतीश कुमार बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे दिवंगत…

May 16, 2024

सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती, असल पहचान छुपाई, नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण

Sexual Exploitation: कानपुर में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है. आरोप है कि यहां…

May 16, 2024

सपा को जनसभा के लिए नहीं मिल रही जनता, वो प्रेस कॉन्फ्रेंस तक ही सीमित- सीएम योगी

CM Yogi in Fatehpur: 16 मई को बिंदकी के फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में यूपी के…

May 16, 2024

This website uses cookies.