Advertisement

पंजाब के कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने राज्य से भ्रष्टाचार को खत्म करने के दिए सख्त निर्देश, जानें

Share
Advertisement

पंजाब के कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज अधिकारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित निवारण करने के आदेश दिए हैं। धालीवाल ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र अजनाला के लोगों के लिए जनता दरबार का आयोजन किया। कैबिनेट मंत्री ने पिछले दिनों ऐलान किया कि वह हर मंगलवार को पंजाब की जनता के लिए दरबार का आयोजन अपने मोहाली स्थित पंचायती कार्यालय में किया करेंगे जबकि हर शनिवार को वह अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए अजनाला में जनता दरबार लगाया करेंगे।

Advertisement

कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने कहा कि जनता की शिकायतें अधिकतर पंचायतों से जुड़ी होती हैं जिनका मौके पर ही निवारण किया जा रहा है। जनता को चंडीगढ़ आने की जरूरत नहीं पडऩी चाहिए इसलिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को जनता की शिकायतों का निवारण स्थानीय स्तर पर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों के मसले ज्यादा गंभीर नहीं हैं परंतु फिर भी उन्हें लटकाया जाना उचित नहीं है। पंचायतों पर हुए अवैध कब्जों को लेकर सरकार द्वारा अपना अभियान फिर से जल्द शुरू कर दिया जाएगा। रसूखदार लोगों ने ही अधिकतर पंचायती जमीनों पर कब्जे किए हुए हैं।

धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के प्रति कृतसंकल्प है और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एंटी करप्शन ड्राइव शुरू की हुई है जिसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। भ्रष्टाचार में जो भी लिप्त होगा चाहे वह छोटा हो या बड़ा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। जनता को पारदर्शी प्रशासन देना ‘आप’ सरकार का कत्र्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें