Advertisement
Punjab

पंजाब: CM भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य की माताओं की प्रसूति के दौरान मृत्यु दर घटी, जानें कितना आया सुधार

Share
Advertisement

भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की वचनबद्धता के अनुसार पंजाब में प्रसूति के दौरान माताओं की मौत दर कम करने में बहुत सुधार हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि उक्त जानकारी भारत के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार है। पंजाब में गर्भावस्था के दौरान माताओं की मौत दर 129 से कम होकर 105 तक आ गई है, जोकि 13.93 प्रतिशत की कमी दर्शाती है।

Advertisement

जिक्रयोग्य है कि किसी महिला की गर्भावस्था के दौरान या गर्भावस्था के 42 दिनों के अंदर मौत हो जाने को मैटर्नल मॉर्टैलिटी (जच्चा की मौत) रेट को जच्चा मौत दर माना जाता है। जौड़ामाजरा ने बताया कि एम.एम.आर. राज्य के स्वास्थ्य और सामाजिक आर्थिक विकास का मुख्य सूचक है और पंजाब ऐसी प्राप्तियां करके नई राह पर जा रहा है। एम.एम.आर. में इस निरंतर कमी से हम 2030 तक 70 प्रति लाख जीवंत जन्म के स्थायी विकास (एस.डी.जी.) के लक्ष्य को प्राप्त करने के रास्ते पर हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में 2023 के अंत तक 38 जच्चा-बच्चा अस्पताल होंगे।

उन्होंने कहा कि सीजेरियन सैक्शन के द्वारा प्रसूतियों की जगह आम प्रसूति को प्रोत्साहित करने के लिए, पंजाब एक नया कैडर भी लिया रहा है-नर्स प्रैक्टीशनर इन मिडवाइफरी (एन.पी.एम.)। इसके लिए पटियाला के माता कौशल्या स्कूल ऑफ नॄसग में नैशनल मिडवाइफरी ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट (एन.एम.टी.आई.) शुरू किया गया है, जहां राज्य सरकार की तरफ से संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के सहयोग से मिडवाइफरी एजुकेटर्ज के पहले बैच को पढ़ाने के लिए न्यूजीलैंड, इंगलैंड और केन्या से अंतर्राष्ट्रीय मिडवाइफरी एजुकेटर भी लाए गए हैं।

इस मंतव्य के लिए चुने गए 16 राज्यों में से पंजाब इस प्रतिष्ठित संस्था को शुरू करने वाला तीसरा राज्य है। पंजाब विस्तृत प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान (पी.एम.एस.एम.ए.) को सफलतापूर्वक लागू कर रहा है, जिसके द्वारा सभी उच्च जोखिम वाली गर्भवती औरतों को ट्रैक किया जा रहा है और उनको फालतू 3 ए.एन.सी. प्रदान की जा रही हैं जोकि नजदीकी स्वास्थ्य संस्था में मैडीकल अफसर द्वारा की जाती हैं। गर्भवती औरत को ट्रांसपोर्ट सहायता के तौर पर प्रति विजिट 100 रुपए दिए जाते हैं।

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.