Advertisement
Punjab

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह ने साईखोम मीराबाई चानू को बताया ’देश का गौरव’

Share
Advertisement

चंडीगढ़:  पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने साईखोम मीराबाई चानू को ’देश का गौरव’ बताते हुए कहा कि अभी तीन दिन पहले उसने कहा था कि “मुझे टोक्यो में पदक जीतने का पूरा भरोसा है।“ आज उसने यह बात सत्य साबित कर दिखाई है और टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पहला रजत पदक जीतकर अपना वादा पूरा किया।

Advertisement

ओलम्पिक में हॉकी के पहले मैच में न्यूज़ीलैंड को हराने के लिए भारतीय हॉकी टीम की प्रशंसा

राणा सोढी ने वेटलिफ्टर साईखोम मीराबाई चानू को 49 किलो भार वर्ग में भारत के लिए रजत पदक जीतने के शानदार कारनामे के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि “साईखोम मीराबाई चानू को टोक्यो में रजत के साथ भारत की पदक सूची शुरू करने के लिए बधाई।“ खेल मंत्री ने पंजाब से सम्बन्धित उसके सहायक प्रशिक्षक सन्दीप कुमार को भी बधाई दी, जो ज़िला जालंधर के गाँव बड़ा के रहने वाले हैं। सन्दीप कुमार ने ख़ुद वेटलिफ्टर के तौर पर 1996 के ऐटलांटा ओलंपिक्स खेल में हिस्सा लिया और 1998 की कुआलालम्पुर (मलेशिया) राष्ट्रमंडल खेल में 69 किलो भार वर्ग में काँस्य पदक जीता। वह पंजाब पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर सेवा निभा रहे हैं।

ओलम्पिक में रजत पदक विजेता वेटलिफ्टर और पंजाब से सम्बन्धित उसके सहायक प्रशिक्षक सन्दीप कुमार को पहला पदक जीतने पर दी बधाई

इससे पहले राणा गुरमीत सिंह सोढी ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक के पहले हॉकी मैच में न्यूज़ीलैंड को 3-2 से हराने के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया “टोक्यो 2020 में शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को बधाई। मैन इन ब्लू ने ओपनर मैच में न्यूज़ीलैंड को 3-2 से मात दी।“ उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि तीनों ही स्कोर पंजाब के खिलाड़ियों हरमनप्रीत सिंह और रुपिन्दरपाल सिंह ने किये। उन्होंने कहा कि पंजाब को आप पर गर्व है।  रिपोर्ट- ईशा ठाकुर

Recent Posts

Advertisement

ये लोग कुछ भी कर लें, आपके CM शेर हैं और अपनी माताओं-बहनों को हजार रुपए महीना देकर ही दम लेंगे- सुनीता केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी…

May 5, 2024

Ayodhya: PM मोदी ने किए रामलला के दर्शन-पूजन, रोड शो में उमड़ा जनसमूह

Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार( 5 मई )को अयोध्या पहुंचे. जहां पर पीएम मोदी…

May 5, 2024

Rajasthan: NEET एग्जाम से एक दिन पहले फंदे पर लटकता मिला छात्र का शव, 2 वर्ष से कर रहा था तैयारी

Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाना क्षेत्र के बृज नगर में शनिवार…

May 5, 2024

“तुष्टीकरण की राजनीति अब समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के शहजादों के लिए अस्तित्व की मजबूरी बन गई है, सीतापुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी

Sitapur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सीतापुर के धौरहरा में जनसभा को संबोधित किया.…

May 5, 2024

Kishanganj: एक 26 वर्षीय महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया, जच्चा बच्चा दोनों सलामत

Kishanganj: बिहार के किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखण्ड के जालमिलिक गांव में 26 वर्षीय एक महिला…

May 5, 2024

कुआनो नदी में डूबी नाव, दो मासूम बच्चों समेत 3 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 Sant Kabir Nagar: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र नकहा…

May 5, 2024

This website uses cookies.