नई दिल्लीः विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पांच में से चार राज्यों में अपनी सरकार बनाई है। जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने झंडा फहराया है। इस दौरान भगवंत मान ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर भगवंत मान को बधाई दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के विकास के लिए मिलकर काम करने का भरोसा दिया।
मालूम हो कि पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भगवंत मान को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। आपको बता दें कि भगवंत मान ने पंजाबी भाषा में शपथ ली और इस दौरान उन्होंने कहा कि हम उनकी भी सरकार हैं जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया।
आपको बता दें कि इस खास मौके पर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ-साथ राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता पीले रंग की पगड़ी पहनकर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। जानकारी के अनुसार पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है।
इतना ही नहीं, पंजाब में ‘आप’ पहली बार सरकार बनाई है। वहीं शपथ ग्रहण करने से पहले भगवंत मान ने एक ट्वीट कर कहा कि आज सूरज की सुनहरी किरण एक नया सवेरा लेकर आई है। शहीद भगत सिंह और बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां में शपथ लेगा। जबकी आज भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।
Lok Sabha Election Third Phase Voting: देश भर में लोकसभा चुनावों का दौर जारी है।…
CM Yogi: देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है…
Muskmelon Benefits: मई महीने के शुरूआत होते ही गर्मी का सितम शुरू हो चुका है.…
Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर…
Hamare Barah: जनसंख्या वृद्धि पर आधारित हिन्दी फिल्म बारह का चयन फ्रांस में आयोजित होने…
Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह…
This website uses cookies.