Advertisement
Punjab

पंजाब सरकार: नशे के खिलाफ नई पहल, निकाली गई साइकिल रैली

Share
Advertisement

पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए भगवंत मान (Bhagwant Maan) सरकार ने नई पहल शुरु की है। जिसके तहत न केवल युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है बल्कि उन्हें सश्कत बनाने के लिए खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। नशे के खिलाफ इस अभियान में समूचे पंजाब का पुलिस प्रशासन भी मान सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। लुधियाना में शहीद करतार सिंह सराभा (Kartar Singh Sarabha) के बलिदान दिवस पर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (Punjab Agricultural University) में साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।रैली में सैकड़ों युवाओं की भीड़ दिखाई दी। पंजाब सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम की लोगों ने भी खूब सरहाना की है।

Advertisement

CM मान ने भी चलाई साइकिल

रैली को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। सीएम मान भी रैली में साइकिल चलाते हुए नज़र आए। रैली पीएयू से शुरू होकर करीब 13 किलोमीटर शहर की अलग-अलग जगहों से होते हुए खत्म हुई। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि इस रैली का मकसद युवाओं में बढ़ रहे नशे को दूर करना है। सीएम ने कहा कि पंजाब में युवाओं को नशे की आदत लग चुकी है जिसे छुड़ाना बहुत जरूरी है इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है।

पंजाब के लिए नशा बड़ी समस्या

आपको बता दें कि पंजाब में नशा एक बड़ी समस्या है। जिसके जाल में ज्यादातर युवा वर्ग आता रहा है। राज्य में नशे के मुद्दे को लेकर जमकर राजनीति भी होती है।चुनाव के दौरान नशा एक अहम मुद्दा रहा है। ऐसे में मान सरकार और पुलिस प्रशासन की ये पहल यकीनन काबिल-ए-तारीफ है और अगर ऐसे ही राज्य में इस तरह की रैलियों का आयोजन किया जाता रहा तो पंजाब जल्द ही रंगला पंजाब बन जाएगा।

ये भी पढ़ें:Punjab News: पंजाब सरकार ने कैंसर पीड़ितों को दी बड़ी राहत

Recent Posts

Advertisement

नीतीश कुमार ने PM मोदी के छुए पैर तो भड़के प्रशांत किशोर, बोले… बिहार के सभी लोगों…

Prashant Kishore to CM Nitish: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भागलपुर में…

June 14, 2024

Bihar: कुवैत में हुए अग्निकांड पर CM नीतीश ने जताया दुख, की यह घोषणा

CM Nitish on Fire incident in Kuwait: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुवैत में एक बहुमंजिली…

June 14, 2024

सनी देओल की फिल्म बार्डर-2 के बारे में मिला यह अपडेट

Border-2: नब्बे के दशक में आई बॉर्डर फिल्म लगभग हर हिन्दी सिनेमा के दर्शक को…

June 14, 2024

‘जनता ने मोदी-योगी को नकार दिया’ वाले बयान पर बोले राजभर… विरोधी परेशान, चला रहे फेक न्यूज

OP Rajbhar on Fake News: सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर का एक वीडियो तेजी से वायरल…

June 14, 2024

G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इटली पहुंचे PM मोदी का गर्मजोशी से स्वागत, यूक्रेन के राष्ट्रपति से भी वार्ता

PM in Italy: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली पहुंच चुके हैं. यहां G-7 शिखर…

June 14, 2024

लोकसभा चुनाव में शून्य पर सिमटी थी, अब उपचुनाव में हाथ आजमाएगी यह पार्टी

BSP: अधिकांशत उप चुनावों से दूर रहने वाली बहुजन समाज पार्टी(बसपा) इस बार यूपी के…

June 14, 2024

This website uses cookies.