Advertisement

पंजाब सरकार राज्य को सुरक्षित करने के लिए कर रही सख्ती, पुलिस को दिए ये निर्देश

Share
Advertisement

पंजाब सरकार लगातार राज्य में सख्ती मजबूत करने में सख्त रवैया अपना रही है। पंजाब की पुलिस भी इसमें अपना पूरा सहयोग कर रही है पुलिस लगातार सख्त रवैया अपना रही है। तीन माह में हथियारों की समीक्षा की कार्रवाई शुरू करने के बाद अब पंजाब में हेट स्पीच/अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर भी केस दर्ज किए जाएंगे।

Advertisement

पुलिस ने समूचे पंजाब में इसके लिए एक विशेष अभियान चलाया है, जो 90 दिन तक जारी रहेगा। इस दौरान सभी राज्यों में उच्चाधिकारयों की सुपरवीजन में अलग पुलिस टीमें काम करेंगी। DGP गौरव यादव ने बताया कि किसी भी समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषण के मामले में केस दर्ज कर किए जाएंगे। सोशल मीडिया पर हेट स्पीच देने वालों के खाते भी खंगाले जाएंगे।

पता फर्जी होने पर निरस्त होगा आर्म्स लाइसेंस

पंजाब पुलिस-प्रशासन द्वारा आर्म्स लाइसेंस धारकों के हथियारों व अन्य संबंधित कागजों की समीक्षा की जा रही है। इस दौरान जिन लाइसेंस धारकों का पता फर्जी पाया गया, उनके लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। गीतों में या सोशल मीडिया पर हथियारों से संबंधित पोस्ट डालने वाले युवाओं की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *