Punjab Election 2022: पंजाब में 117 सीटों पर वोटिंग जारी, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने डाला वोट

Punjab Election 2022

Former Chief Minister Captain Amarinder Singh

Share

Punjab Election 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 (PunjabElection2022) के लिए सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इस बीच 117 सीटों पर 2.14 करोड़ मतदाता 1304 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मालूम हो कि सुबह 9 बजे तक पंजाब विधानसभा चुनाव में 4.80% और उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए 8.15% मतदान हुए हैं।

जबकि सुबह 11 बजे तक पंजाब विधानसभा (PunjabElection2022) चुनाव में 17.77 फीसदी वोटिंग और उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण (UP Third Phase Election) के लिए 21.18 प्रतिशत मतदान हुए हैं। इसके साथ ही सुबह 8 से शाम 6 बजे तक राज्य के 2.14 करोड़ मतदाता कुल 1304 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद कर देंगे।

जानकारी के अनुसार पंजाब में कुल 21499804 वोटर हैं, जिसमें 11298081 पुरुष, 10200996 महिला और 727 ट्रांसजेंडर हैं। वहीं 117 हलकों में 1304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिनमें 1209 पुरुष, 93 महिला और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इन उम्मीदवारों में से 231 राष्ट्रीय पार्टियों, 250 प्रांतीय पार्टियों, 362 गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियों से संबंधित और 461 आजाद उम्मीदवार हैं।

इस बीच पटियाला से पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा वो(नवजोत सिंह सिद्धू) तो बदलाव कितने सालों से कर रहे हैं। कोई सिद्धु प्रोग्राम लगाना चाहता है, पता नहीं क्या प्रोग्राम है। कांग्रेस का पंजाब से सफाया होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *