पंजाब: सीएम मान ने राज्यभर में संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए की अहम घोषणा, जानें

पंजाब की भगवंत मान सरकार अपने राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के सकारात्मक प्रयास कर रही है। पहले भी सीएम भगवंत मान ने एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस के मौके पर राज्य भर में पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए नई तरकीब निकाली है जिससे लोगों में भाषा के प्रति और संस्कृति के लिए जागरूकता जागे। इसलिए सीएम मान ने ऐलान किया है कि अब से राज्यभर में सभी साइनबोर्ड पर पंजाबी भाषा लिखी जाएंगी।
जिला प्रशासनिक परिसर में जिला अधिकारियों से मीटिंग करते हुए पंजाब के उच्च शिक्षा और भाषा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हियर ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 21 फरवरी तक राज्य भर में सभी साइनबोर्ड पंजाबी में बनाए जाएंगे और ऐसा कदम नहीं उठाने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। अपनी समृद्ध संस्कृति और मातृभाषा से अलग कोई नहीं रह सकता। उन्होंने पंजाबियों को राज्य भर में सभी निजी और सरकारी भवनों पर पंजाबी भाषा में साइनबोर्ड लगाने के लिए एक लहर शुरू करने के लिए आगे आने के लिए आमंत्रित किया।
इस बैठक में डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. जसबीर सिंह, जीवनजोत कौर (तीनों विधायक), डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन, कमिश्नर नगर निगम संदीप ऋषि, डी.सी.पी. पी.एस भंडाल, एक्सियन पॉल्यूशन बोर्ड हरपाल सिंह, एस.डी.ओ. अमरपाल सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।