Advertisement

मान सरकार का बड़ा तोहफा, 21 हजार कर्मचारियों को पक्का करने का आदेश

Share
Advertisement

पंजाब में कच्चे कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि पंजाब की मान सरकार विभागों में एडहॉक, ठेका आधारित, डेली वेज, वर्क चार्ज और अस्थायी तौर पर काम कर रहे 21000 कर्मचारियों में से 10 साल की अवधि पूरी कर चुके मुलाजिमों को स्थायी करने का आदेश जारी कर दिया है।

Advertisement

आपको बता दें कि 23 फरवरी की कैबिनेट की बैठक में अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला लिया गया था। अब पंजाब सरकार ने मंगलवार (16 मई) को कर्मचारियों को पक्का करने के लिए विधिवत आदेश जारी कर दिया है।

मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि सरकार द्वारा विभागीय आवश्यकता के अनुसार ग्रुप-सी और ग्रुप-डी में कांट्रैक्ट/अस्थायी आधार पर विभिन्न नियुक्तियां की गई थीं। इनमें से कई कर्मचारी 10 साल से भी ज्यादा समय से कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष राज्य सरकार की सेवा में लगा दिए।

कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए सरकार ने कुछ शर्तें तय की हैं। सेवाकाल के दौरान उसका आचरण संतोषजनक होना चाहिए। सेवा अवधि की गणना करते समय प्रत्येक वर्ष में 240 दिन तक कार्य अवश्य किया होना चाहिए।

इसके बावजूद कच्ची नौकरी होने के कारण उनमें भविष्य के प्रति अनिश्चितता की भावना बनी हुई है, क्योंकि 10 साल की नौकरी के दौरान ओवरएज हो जाने के कारण नई नौकरी के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं रह जाते। इन परिस्थितियों में ऐसे कर्मचारियों को हटाना या बदलना अन्याय से कम नहीं होगा। नई पॉलिसी के तहत ग्रुप-सी और ग्रुप-डी की सेवाओं में 10 साल से कार्यरत मुलाजिमों को 58 साल की उम्र तक नौकरी करने का अवसर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पंजाबवासियों को सीएम मान की बड़ी सौगात, 60 करोड़ के बस स्टैंड का किया उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *