Advertisement
Punjab

पंजाब के नये मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दिलाई शपथ

Share
Advertisement

चंड़ीगढ़: राहुल गांधी और केंद्रीय आलाकमान के साथ हुई लंबी बैठकों के बाद पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने कैबिनेट के चेहरों पर मुहर लगा दी है। मंत्रिमंडल के नये चेहरे पंजाब गवर्नर हाउस में शपथ ले रहे हैं। मंत्रिमंडल के नये चेहरे पंजाब गवर्नर हाउस में शपथ ले रहे हैं। कांग्रेस विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा, मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंदर बाजवा ने राजभवन में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली। अरुणा चौधरी,सुखबिंदर सिंह सरकारीया, रजिया सुलताना, राणा गुरजीत सिंह, विजय इंदौर सिंगला, भारत भुषण आशु ने भी मंत्रीपद की शपथ ली।

Advertisement

राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने चंडीगढ़ के राजभवन में कांग्रेस विधायक संगत सिंह गिलजियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और गुरकीरत सिंह कोटली को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।

कांग्रेस विधायक नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने चंडीगढ़ के राजभवन पहुंचे

चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, ओपी सोनी ने पहले ही मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। बता दें कांग्रेस विधायक अपने परिवार के साथ नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने चंडीगढ़ के राजभवन पहुंचे हुए हैं।

हरीश रावत का बयान

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि, मैं नए मंत्रियों, पंजाब के लोगों और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को नई शुरुआत के लिए बहुत बधाई देता हूं। जो लोग मंत्रिमंडल में स्थान नहीं पा पाए हैं उनको पार्टी और सरकार की व्यवस्था में ज़िम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। किसी को छोड़ा नहीं गया है’।

कैप्टन गुट के 5 पुराने मंत्रियों को नही मिली जगह

कैप्टन की कैबिनेट से बलवीर सिद्धू, राणा गुरमीत सोढ़ी, साधु सिंह धर्मसोत, सुंदर शाम अरोड़ा और गुरप्रीत कांगड़ को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Election 2024: आज यूपी के इन जिलों में दहाड़ेंगे PM मोदी, ओडिशा-झारखंड में अमित शाह भरेंगे चुनावी हुंकार

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 17 मई को यूपी और महाराष्ट्र में…

May 17, 2024

बोर्ड में टॉप करने वाली छात्रा की बीमारी से मौत, परिवार के लोगों ने किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम

Gujarat News: गुजरात के मोरबी की रहने वाली एक किशोरी को एक महीने पहले ब्रेन…

May 16, 2024

मीसा बोलीं… ‘अमित शाह के बिहार आने से इंडी गठबंधन को फायदा’, तेजस्वी के बयान पर सम्राट का जवाब…

Politics in Bihar: बिहार में राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है. पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर…

May 16, 2024

Noida: युवक को पूछताछ के लिए बुलाया था पुलिस चौकी… हुई ऐसी घटना कि पूरी चौकी हो गई सस्पेंड

Suicide in Noida: नोएडा के बिसरख थानाक्षेत्र की चिपियाना बुजुर्ग चौकी में एक युवक ने…

May 16, 2024

सुशील कुमार मोदी के आवास पर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

CM Nitish pay tribute: बिहार के सीएम नीतीश कुमार बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे दिवंगत…

May 16, 2024

सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती, असल पहचान छुपाई, नौकरी दिलाने के नाम पर यौन शोषण

Sexual Exploitation: कानपुर में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है. आरोप है कि यहां…

May 16, 2024

This website uses cookies.