पंजाब के नये मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दिलाई शपथ

चंड़ीगढ़: राहुल गांधी और केंद्रीय आलाकमान के साथ हुई लंबी बैठकों के बाद पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने कैबिनेट के चेहरों पर मुहर लगा दी है। मंत्रिमंडल के नये चेहरे पंजाब गवर्नर हाउस में शपथ ले रहे हैं। मंत्रिमंडल के नये चेहरे पंजाब गवर्नर हाउस में शपथ ले रहे हैं। कांग्रेस विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा, मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंदर बाजवा ने राजभवन में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली। अरुणा चौधरी,सुखबिंदर सिंह सरकारीया, रजिया सुलताना, राणा गुरजीत सिंह, विजय इंदौर सिंगला, भारत भुषण आशु ने भी मंत्रीपद की शपथ ली।
राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने चंडीगढ़ के राजभवन में कांग्रेस विधायक संगत सिंह गिलजियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और गुरकीरत सिंह कोटली को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई।
कांग्रेस विधायक नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने चंडीगढ़ के राजभवन पहुंचे
चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, ओपी सोनी ने पहले ही मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। बता दें कांग्रेस विधायक अपने परिवार के साथ नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने चंडीगढ़ के राजभवन पहुंचे हुए हैं।
हरीश रावत का बयान
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि, मैं नए मंत्रियों, पंजाब के लोगों और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को नई शुरुआत के लिए बहुत बधाई देता हूं। जो लोग मंत्रिमंडल में स्थान नहीं पा पाए हैं उनको पार्टी और सरकार की व्यवस्था में ज़िम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। किसी को छोड़ा नहीं गया है’।
कैप्टन गुट के 5 पुराने मंत्रियों को नही मिली जगह
कैप्टन की कैबिनेट से बलवीर सिद्धू, राणा गुरमीत सोढ़ी, साधु सिंह धर्मसोत, सुंदर शाम अरोड़ा और गुरप्रीत कांगड़ को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।