Advertisement
Punjab

पंजाब में भगवंत मान कैबिनेट की पूरी जानकारी, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

Share
Advertisement

भगवंत मान कैबिनेट- पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन चुकी है। सरकार बनने के बाद भगवंत कैबिनेट का गठन हो चुका है। नए कैबिनेट में 10 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मंत्री बनने वाले 10 विधायकों में से 8 पहली बार विधायक बने हैं।

Advertisement

अभी भगवंत मान कैबिनेट में 7 मंत्रालय और बाकी है। अभी इन मंत्रालयों को बांटा जाना है। बता दें कि भगवंत मान कैबिनेट का गठन 19 मार्च को हुआ था। 21 मार्च को मंत्रियों को उनके विभाग बांटे गए थे।

मान के पास कितने विभाग

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास 27 मंत्रालय हैं। मान ने गृह मंत्रालय के अलावा 26 अन्य मंत्रालय अपने पास रखे हैं। कुछ प्रमुख मंत्रालय जैसे न्याय मंत्रालय, नागरिक उड्डयन, सतर्कता, स्थानीय सरकार, उद्योग और वाणिज्य, कृषि और किसान कल्याण, तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग भी मान के ही पास हैं।

किसे कौन सा विभाग मिला

हरपाल सिंह चीमा

पंजाब की दिड़बा विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार हरपाल सिंह चीमा विधायक बने हैं। चीमा को कुल 6 मंत्रालय का पदभार दिया गया है। चीमा को आबकारी, फाइनेंस और टैक्सेशन जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय दिया गया है। बता दें कि पेशे से वकील चीमा शुरू से ही आप पार्टी से जुड़े रहे हैं।

बलजीत कौर

बलजीत कौर को सामाजिक न्याय अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्रालय का विभाग मिला है। इसके अलावा उन्हें सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। बलजीत कौर पंजाब के मलोट विधानसभा सीट से चुनाव जीती हैं।

हरभजन सिंह

जंडियाला विधानसभा सीट से हरभजन सिंह को लोक निर्माण एवं विद्युत विभाग का मंत्री बनाया गया है। 2012 वे ईटीओ बने थे और 2017 में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।

विजय सिंगला

मानसा से विधायक डॉ. विजय सिंगला को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बनाया गया है। उनके पास चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग की जिम्मेदारी है। उन्हें प्रसिद्ध पंजाबी गायक और कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला को हराया है।

लालचंद कटारूचक्क

समाजसेवा में सक्रिय लालचंद कटारूचक्क ने भोआ विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। उन्हें खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग दिया गया है। इसके अलावा उनके पास वन और वन्यजीव विभाग भी होगा। बता दें कि लालचंद पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

गुरमीत सिंह मीत हेयर

गुरमीत लगातार दूसरी बार बरनाला से चुनाव जीते हैं। गुरमीत को स्कूली शिक्षा के साथ उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा उनके पास खेल और युवा सेवा विभाग भी रहेगा।

कुलदीप सिंह धालीवाल

कुलदीप सिंह धालीवाल को ग्रामीण विकास और पंचायत, पशुपालन मत्स्य पालन और डेयरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। कुलदीप सिंह अजनाला विधानसभा सीट से विधायक बने हैं। धालीवाल 7 साल से आम आदमी पार्टी से जुड़े थे।

लालजीत भुल्लर

पट्टी सीट से चुनाव जीतने वाले लालजीत भुल्लर को परिवहन और हॉस्पिटल मंत्रालय की कमान दी गई है।

हरजोत सिंह बैंस

आम आदमी पार्टी की यूथ विंग के अध्यक्ष हरजोत सिंह ने श्रीआनंदपुर साहिब विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। उन्हें कानूनी और विधायी मामले, खान और भूविज्ञान, पर्यटन, सांस्कृतिक मामले और जेल विभाग दिया गया है।

यह भी पढ़ें:

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.