पंजाब की भगवंत मान सरकार अपने राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के सकारात्मक प्रयास कर रही है। पहले भी सीएम भगवंत मान ने एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस के मौके पर राज्य भर में पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए नई तरकीब निकाली है जिससे लोगों में भाषा के प्रति और संस्कृति के लिए जागरूकता जागे। इसलिए सीएम मान ने ऐलान किया है कि अब से राज्यभर में सभी साइनबोर्ड पर पंजाबी भाषा लिखी जाएंगी।
सीएम मान की इस पहल का असर सबसे पहेल पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव के जरए देखने को मिला उन्होनें अनोखी पहल की है जिसका असर आने वाले समय में पुलिस विभाग व पुलिस कर्मचारियों पर पड़ सकता है। मुख्यमंत्री द्वारा लिए फैसले को देखते हुए डी.जी.पी. गौरव यादव ने अपनी वर्दी पर अंग्रेजी भाषा में लगाई नेम प्लेट को उतार दिया है। अब उनकी वर्दी पर लगी नेम प्लेट पर पंजाबी भाषा में उनका नाम गौरव यादव पंजाबी भाषा में लिखा हुआ है।
डी.जी.पी. ने कहा कि उन्हें अपनी नेम प्लेट पंजाबी में लगाने से गर्व महसूस हो रहा है। अन्य पुलिस अधिकारी भी पुलिस के कप्तान अनुसरण करते हुए आने वाले दिनों में अपनी वर्दी पर लगी नेम प्लेट पर पंजाबी भाषा में अपना नाम लिखवा सकते हैं।
Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के औचित्य पर सपा…
MP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है, चौथे चरण…
Co-operative society News: सहकारी संस्था इफको की प्रबंध समिति के नई दिल्ली में संपन्न हुए…
Amit Shah: झारखंड के खूंटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित…
UP Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने यूपी के गोरखपुर…
Obscene photos send on whatsaap: कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने…
This website uses cookies.