Advertisement

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जारी किया मार्कफेड कलैण्डर, ट्विटर कर कही ये बात

Share
Advertisement

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साल 2023 का मार्कफेड कलैण्डर पंजाब के सोहना में जारी किया। कलैण्डर जारी करने के बाद सीएम मान ने ट्विट करते हुए लिखा कि उम्मीद है मार्कफेड के लिए यह साल प्रमोशन से भरा रहेगा सरकार की तरफ से हम मार्कफेड के जरिए दुनिया में रह रहे पंजाबियों तक पंजाब के उत्पाद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Advertisement

हम मार्कफेड प्रतिष्ठान को पंजाब का ब्रांड बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। सी.एम. मान ने कहा कि मार्कफेड के बहुत सारे प्रोडक्ट हैं जो पूरी दुनिया में जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पठानकोट की लीची सबसे मीठी है और अगर प्रोसेसिंग की जाए तो यह लीची पूरी दुनिया में जा सकती है। पंजाब का गुड़, आलू, टमाटर, अमरूद पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *