Advertisement
Punjab

चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में खुला कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी का ऑफिस, पार्टी का नाम पंजाब लोक कांग्रेस

Share
Advertisement

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने करीब 3 महीने बाद अपनी पार्टी की घोषणा की है। कैप्टन सिंह ने पार्टी ऑफिस के लिए जगह भी ले ली है। उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में स्थित है।

Advertisement

अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘पंजाब में इस समय मैं ही नंबर वन नेता हूं। मेरे लिए चुनाव का कम समय कोई चुनौती नहीं है। 1980 में अकाली दल के अजीत सिंह सरहदी को 14 दिन में हराया था। अकाली दल ने उन्हें 4 महीने पहले कैंडिडेट घोषित किया था, लेकिन मैं डेढ़ लाख वोटों से जीता था।

अमरिंदर ने नई पार्टी की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि 10 दिन पहले मेंबरशिप ड्राइव शुरू हो चुकी है। जिला स्तर पर जल्द ग्रुप बनाने की तैयारी है। हमारा मकसद पंजाब जीतना है। हम जीतेंगे, इसमें कोई शक नहीं है।

उन्होंने बताया कि उनकी जेपी नड्‌डा और पंजाब इंचार्ज के साथ मीटिंग जल्द होगी और शिअद (संयुक्त) के साथ मिलकर सीट एडजस्टमेंट किया जाएगा। सीट एडजस्टमेंट को लेकर अमरिंदर ने कहा कि BJP और शिअद संयुक्त के साथ सीट एडजस्टमेंट होगी। सीटों पर जो जितने की क्षमता रखेगा हम उसे ही टिकट देंगे। सरकार बनी तो जितने भी MLA बनेंगे, वह आपस में बैठकर CM चेहरे को चुनेंगे 

इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। कैप्टन ने कहा कि अगर आप इतनी ही ताकतवर है तो उसके 20 में 11 विधायक पार्टी क्यों छोड़ गए। आम आदमी पार्टी के वादों को कैप्टन ने खोखला बताया।

राज्य के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर भी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया हमला

उन्होंने कहा कि चन्नी सरकार अखबारों में पूरे पेज के विज्ञापन दे रही है ये देखकर मुझे हंसी आती है। किसी भी घोषणा की प्लानिंग से लागू करने तक 4 महीने से साल भर तक का समय लगता है। केंद्र सरकार समेत कई एजेंसियों से क्लीयरैंस लेनी होती है। सरकार में करप्शन बढ़ गया है। चन्नी सरकार ने पंजाब का बेड़ा गर्क कर दिया है। सीएम के हलके में ही अवैध रेत खनन हो रहा है।

Share
Published by
Hindi Khabar Desk

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.