Advertisement
Punjab

Bhagwant Mann Oath Ceremony Live: भगवंत मान ने लिया सीएम पद की शपथ

Share
Advertisement

भगवंत मान ने आज दोपहर 1.25 मिनट पर पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद हैं। भगवंत मान पंजाब के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। अभी सिर्फ मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हुआ है। अन्य मंत्रियों का शपथ बाद में होगा।

Advertisement

शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने कहा, पंजाब के कोने कोने से भगत सिंह के गांव आए लोगों का मैं तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। यहां पर दिल्ली की कैबिनेट बैठी है। सीएम केजरीवाल, डिप्टी सीएम आए हुए हैं। यहां पंजाब के विधायक भी बैठे हुए हैं, जिन्होंने बहुत अच्छी जीत हासिल की है। ये भगत सिंह का गांव है। आम आदमी पार्टी उनके सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रही है। ये गांव मेरे लिए नया नहीं है।

Bhagwant Mann Oath Ceremony Live:

1.25 PM – भगवंत मान ने लिया पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ

आप नेता भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले लिया है। वे पंजाब के 17वें सीएम होंगे। कार्यकाल के हिसाब से मान पंजाब के 25वें सीएम होंगे। भगवंत मान पंजाब के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले प्रकाश सिंह बादल ने युवा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

12.10 PM – शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी

समारोह में पहुंचे पंजाबी गायक गुरदास मान ने कहा, “जो नई सरकार आम आदमी पार्टी की बनी है, उसमें लगता भी है कि सभी आम आदमी हैं। पार्टी आम है लेकिन विचार खास है। पंजाब खुशहाल हो, सुख-शांति हो।

11.52 AM – अखिलेश यादव ने दी बधाई

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भगवंत मान को बधाई दी है।

10.30 AM – कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। दर्शकों के लिए कार्यक्रम स्थल पर विशेष व्यवस्था की गई है।

9.59 AM – राघव चड्ढा ने कहा कि आज का दिन पंजाब के इतिहास में अहम दिन होगा। आज 3 करोड़ पंजाबी एक साथ भगवंत मान के साथ सीएम पद की शपथ लेंगे। भगवंत मान भ्रष्टाचार के सिस्टम को बदल देंगे।

9.35 AM – लोगों का पहुंचना हुआ शुरू

9.15 AM – आज का दिन पंजाब के बहुत बड़ा- केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। नई उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में पूरा पंजाब आज इकठ्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा।

9.00 AM – शपथ ग्रहण के लिए खटकर कलां गांव में भगत सिंह मेमोरियल पर 3 मंच तैयार किए गए हैं। पहले मंच पर भगवंत मान शपथ लेंगे। दूसरे मंच पर पंजाब के नए विधायक बैठेंगे। तीसरे मंच पर दिल्ली से आए आप नेता बैठेंगे।

8.50 AM – सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है – भगवंत मान

8.40 AM – एक लाख लोग होंगे शामिल, ड्रेस कोड का ऐलान किया गया

भगवंत मान ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में ड्रेस कोड का ऐलान किया है। पुरुषों को पीली पगड़ी और महिलाओं को पीली शॉल/स्टोल पहनकर आने की अपील की गई है। कार्यक्रम स्थल के पंडाल को भी पीले रंग से सजाया गया है।

8.12 AM – भगतसिंह के गांव में 3 मंच तैयार

इस बीच भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, ‘सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। शहीद भगत सिंह और बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां में शपथ लेगा। शहीद भगत सिंह जी की सोच पर पहरा देने के लिए मैं उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो रहा हूं।’

बता दें कि मान संगरूर से दो बार सांसद रह चुके हैं। मान पंजाब के 17वें सीएम के रूप में शपथ लेंगे। बाकी मंत्रियों का शपथ ग्रहण बाद में होगा।

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.