Advertisement
Punjab

पंजाब कांग्रेस के एक और नेता को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जान का खतरा, पढ़ें पूरी खबर

Share
Advertisement

पंजाब में अब कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह मंड को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जान का खतरा है। खुफिया एजेंसी आईबी की रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया है। मंत्रालय ने उन्हें Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दे दी है। कनाडा में छिपा बैठा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था। गुरसिमरन सिंह मंड गैंगस्टर, कट्टरपंथियों और खालिस्तानियों के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं। वह लुधियाना में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक हैं।

Advertisement

अमृतसर में पिछले साल 4 नवंबर को राजनीतिक दल शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हथियारबंद बदमाशों ने दिन दहाड़े हत्या कर दी थी। यह घटना अमृतसर में गोपाल मंदिर के सामने हुई थी, जब वह धरना दे रहे थे। उनकी हत्या के बाद लुधियाना में कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जान से मारने की धमकियां मिलने लगी थी। उन्होंने विदेशी मोबाइल नंबर से फोन व व्हाटसएप पर धमकियां दी जा रही थीं। कांग्रेस नेता ने इसकी स्थानीय थाने में शिकायत भी दर्ज करा दी थी।

शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनसे कहा गया कि तू भी अपने रब नू याद कर लै, हुण तेरी वारी है, बहुत गलत बोल लेआ। सूरी गया, तू तैयार रहे। जिनी सिक्योरिटी चाहिदी लै ला, तैनू भी गोली मारांगे। तू अब अपने रब को याद कर ले। अब सूरी गया, तू तैयार रह। तेरे पीछे लगा हूं, तू कितने दिन जिंदा रहेगा। तेरे सिर में गोली मारेंगे, चाहे जितनी सुरक्षाकर्मी लेले। उन्होंने यह भी बताया था कि 21 और 22 अक्टूबर को भी उन्हें ऐसी ही धमकी मिली थी।

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.