Advertisement
Punjab

अमृतसर में BSF ने अपने ही 4 साथियों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, खुुद को भी गोलियों से भूना

Share
Advertisement

अमृतसर: रविवार सुबह पंजाब के अमृतसर जिले में BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) हेडक्वार्टर में एक जवान ने कैंटीन में अपने ही 4 साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इन चारों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 1 गंभीर रुप से घायल है। वहीं फायरिंग करने के बाद जवान ने बाद में खुद को भी गोली मार ली। अस्पताल ले जाते हुए उसकी भी मौत हो गई। फायरिंग करने वाले जवान की पहचान बटालियन 144 के कॉन्स्टबेल सत्यप्पा एसके के रूप में हुई है।

Advertisement

BSF ने अपने ही 4 साथियों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए IG बीएसएफ आसिफ जलाल ने बताया कि ये घटना सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास हुई है, एक कांस्टेबल ने गोली चलाई है जिसमें BSF के पांच जवानों की मृत्यु हो गई है और एक व्यक्ति घायल है। गोली चलाने वाला कांस्टेबल भी घायल है।

खुुद को भी गोलियों से भूना

जानकारी के मुताबिक  खासा स्थित BSF हेडक्वार्टर की मेस में बटालियन 144 के जवान कैंटीन में नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान बटालियन 144 के कॉन्स्टेबल सत्यप्पा एसके गुस्से में तमतमाते हुए आया और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। माना जा रहा है कि सत्यप्पा ड्यूटी को लेकर नाराज चल रहा था। इस घटना से हेडक्वार्टर में हड़कंप मच गया। मेस में गोलियां चलाकर सत्यप्पा ने अपने 4 साथियों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि एक जवान राहुल गंभीर घायल हो गया।

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Election Third Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग खत्म, तीसरे चरण में 64 फीसदी हुआ मतदान

Lok Sabha Election Third Phase Voting: देश भर में लोकसभा चुनावों का दौर जारी है।…

May 7, 2024

भिखमंगे पाकिस्तान का नारा लगाने वाले वहीं जाकर भूखों मरें, बहराइच में बोले CM योगी

CM Yogi: देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है…

May 7, 2024

Muskmelon Benefits: गर्मी के मौसम में खूब खाएं खजबूजा, सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे

Muskmelon Benefits: मई महीने के शुरूआत होते ही गर्मी का सितम शुरू हो चुका है.…

May 7, 2024

“तुष्टीकरण की सनक में शहजादे एक और खतरनाक चाल चल रहे, कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीड में जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर…

May 7, 2024

Hamare Barah: कांस फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई उत्तराखंड की फिल्म ‘हमारे बारह’, अजेंद्र अजय हैं फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर

Hamare Barah: जनसंख्या वृद्धि पर आधारित हिन्दी फिल्म बारह का चयन फ्रांस में आयोजित होने…

May 7, 2024

Lok Sabha Election 2024: UP में शाम 5 बजे तक 55.13 फीसदी वोटिंग, संभल में सर्वाधिक 61.10 फीसदी मतदान

Lok Sabha Election 2024: यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह…

May 7, 2024

This website uses cookies.