पंजाब में आम पार्टी की सरकार को एक साल, सीएम मान बोले – दिल्ली के बाद, पंजाब को बनाएंगे

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का एक साल हो गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पंजाबियों द्वारा बनाई गई सरकार का एक साल पूरा हो गया है। पहली बार इतिहास में पंजाब के लोगों ने हमें इतनी बड़ी प्रचंड जीत दी। लोगों को उम्मीद है कि जैसे आप पार्टी ने दिल्ली को चमका दिया, वैसा ही काम पंजाब में होगा।
आगे कहा कि किसान खुश है। हम किसानों से पूछ पूछकर नीतियां बना रहे हैं। कब नहर में पानी आना चाहिए, कितने बजे बिजली आनी चाहिए, ये सब फैसले किसानों से पूछकर किए जा रहे हैं। आम आमदी पार्टी की सरकार। हमारे यहां फैसले सीएम आवास में नहीं होते, हमारे यहां फैसले बंद एसी कमरों में नहीं होते, हमारे यहां फैसले जनता के बीच जाकर होते हैं। हमने माफिया खत्म कर दिए हैं। लोगों को इसका फायदा मिल रहा है। हम पंजाब में 16 मेडिकल कॉलेज खोलने जा रहे हैं, क्योंकि जब यूक्रेन में दिक्कत आई, तो बहुत से मेडिकल स्टूडेंट वापस वतन लौटे।
आपको बता दें कि पंजाव में पिछले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव हुआ था। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला था। राज्य की 117 विधानसभा सीटों में से 93 पर आप ने जीत हासिल की थी। भगवंत मान ने 16 मार्च को पंजाब के सीएम पद की शपथ ली। उन्हें पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद और गोपनीयता की शपद दिलाई थी।