POLITICS: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मियां तेज हैं। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में गुरुवार को गया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने हक की लड़ाई खुद लड़नी है। कोई दूसरा हमारे अधिकार की लड़ाई लड़ने नहीं आएगा।
उन्होंने कहा कि मल्लाह जाति गंगा मैया की संतान हैं और गंगा मैया ने ही संघर्ष कर आरक्षण की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया। संघर्ष से कुछ भी पाना मुमकिन है।
उन्होंने लोगों को एकजुट होने का मूलमंत्र देते हुए कहा कि अगर हम एकजुट हुए तो बिहार में अपने दम पर सरकार बनायेंगे। इस दौरान सहनी ने बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को हाथ में गंगाजल देकर निषादों को आरक्षण दिलाने के लिए तथा अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए संकल्प करवाया।
यहां से संकल्प यात्रा टेकारी और बैजूधाम ग्राउंड पहुंची। यहां भी सभा का आयोजन किया गया। सहनी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आजादी के वर्षों बाद भी हम अपनी पहचान नहीं बना पाए हैं। उन्होंने कहा कि हमें सम्मान और अधिकार के लिए संकल्प लेना होगा।
केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आरक्षण नहीं तो किसी हाल में कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मल्लाह जाति के लोग जाल में मछली फंसाते हैं खुद फंसते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पहले आरक्षण मिलेगा फिर कोई भी समझौता होगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आप सभी बच्चों को पढ़ाएं और अपने अधिकार के लिए संघर्ष करें।
रिपोर्टः सुजीत कुमार, ब्यूरोचीफ, बिहार
ये भी पढ़ें:NALANDA CRIME: मामूली विवाद में गोलीबारी, तीन घायल
Gujarat News: गुजरात के मोरबी की रहने वाली एक किशोरी को एक महीने पहले ब्रेन…
Politics in Bihar: बिहार में राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है. पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर…
Suicide in Noida: नोएडा के बिसरख थानाक्षेत्र की चिपियाना बुजुर्ग चौकी में एक युवक ने…
CM Nitish pay tribute: बिहार के सीएम नीतीश कुमार बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे दिवंगत…
Sexual Exploitation: कानपुर में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है. आरोप है कि यहां…
CM Yogi in Fatehpur: 16 मई को बिंदकी के फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में यूपी के…
This website uses cookies.