Advertisement
State

पटना-राजगीर स्पेशल ट्रेन शुरू, लोकल पैसेंजर को मिलेगी राहत

Share
Advertisement

Patna-Rajgir special train: पटना और राजगीर के बीच पटना-राजगीर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत हो गई है। यह ट्रेन रोजाना पटना से राजगीर के बीच सुबह 9:20 बजे चलकर 12:20 बजे राजगीर पहुंचेगी। वापसी में 15:10 बजे राजगीर से चलेगी और शाम 18:20 बजे पटना पहुंचेगी।

Advertisement

प्लेटफार्म नंबर 10 पर आयोजित किया गया कार्यक्रम

इस स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ सांसद रविशंकर प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसको लेकर पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 10 पर कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें विधायक संजीव चौरसिया, दानापुर डीआरएम जयंत कुमार चौधरी समेत रेलवे के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Patna-Rajgir special train: राजेंद्रनगर, गुलजारबाग, खुसरुपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी

गाड़ी सं. 03250 पटना-राजगीर स्पेशल 3 अक्टूबर से प्रतिदिन पटना से 09:20 बजे चलकर 9:28 बजे राजेन्द्रनगर, 9:36 बजे गुलजारबाग, 9:43 बजे पटना सिटी, 9:55 बजे फतुहा, 10:05 बजे खुसरुपुर, 11:14 बजे करौटा, 10:38 बजे बख्तियारपुर, 10:52 बजे हरनौत, 11:13 बजे बिहारशरीफ, 11:27 बजे नालन्दा रुकते हुए 12:20 बजे राजगीर पहुंचेगी।

Patna-Rajgir special train: डीआरएम ने कहा यह बहुत अच्छी शुरुआत

राजगीर से 15:10 चलकर 15:30 बजे नालन्दा, 15:45 बजे बिहारशरीफ, 16:05 बजे हरनौत, 16:35 बजे बख्तियारपुर, 16:46 बजे करौटा, 16:55 बजे खुसरुपुर, 17:11 बजे फतुहा, 17:23 बजे पटना सिटी, 17:31 बजे गुलजारबाग एवं 17:40 बजे राजेन्द्रनगर रुकते हुए 18:20 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। दानापुर डीआरएम जयंत चौधरी ने कहा की लोकल पैसेंजर के लिए यह बहुत अच्छी शुरुआत की गई है।

जल्द ही वंदे भारत की होगी शुरुआत- बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद

सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बिहार को पटना रांची वंदे भारत के साथ-साथ पटना हावड़ा वंदे भारत की सौगात दी गई है। जिस दिन पटना हावड़ा वंदे भारत की सौगात बिहार को दी गई। उसी दिन मेरी बात रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से हुई थी। उसी दिन मैंने उनसे मांग की थी कि जल्द ही पटना से दिल्ली के बीच वंदे भारत की शुरुआत की जाए। उन्होंने कहा है कि जिस दिन वंदे भारत की पहली स्लीपर बोगी आएगी। इसकी शुरुआत सबसे पहले पटना से दिल्ली के बीच की जाएगी।

रिपोर्टः सुजीत कुमार, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: Breaking news: खगड़िया में 6 लाख 73 हजार रुपये की छिनैती

Recent Posts

Advertisement

तीसरी बार मोदी सरकार बनने के छह महीने के भीतर POK हमारा होगा- सीएम योगी

CM Yogi in Palghar: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में शनिवार…

May 18, 2024

हमारे लिए देश सर्वोपरि, हम राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर देंगे: सीएम योगी

CM Yogi in Maharashtra: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास देश के विकास को लेकर…

May 18, 2024

UP: सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं एवं मतदान कर्मियों के लिए उपलब्ध रहेंगी जरूरी सुविधाएं

Fifth Phase Voting: उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियां पूरी हो चुकी…

May 18, 2024

2019 में लालगंज सीट पर भाजपा को हुआ था नुकसान, इस बार यहां भी कमल खिलाने योगी करेंगे प्रचार

Lucknow: चुनावी पिच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को छह रैली करेंगे।…

May 18, 2024

हरियाणा की युवती ने मुजफ्फरनगर के एक युवक पर लगाया लव जिहाद का आरोप

Love Jihad: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में लव जिहाद का एक मामला सामने आया…

May 18, 2024

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परिवार संग किया रामलला का दर्शन-पूजन

Ayodhya: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगातार देश के विभिन्न प्रदेशों के लोग…

May 18, 2024

This website uses cookies.