Advertisement

महाराष्ट्र के नासिक में पानी का संकट, जान जोखिम में डाल कुएं में उतरी महिला

Share
Advertisement

देश के कई राज्यों में इस समय भीणष गर्मी पड़ रही है। महाराष्ट्र में भी तापमान बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से यहां भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन में तेज धूप और रात में उमस से लोग बेहाल हैं। अब लोगों को मानसून आने का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में पानी की समस्या आ गई है। नासिक में पेठ के एक गांव में पानी की कमी के कारण तेज गर्मी के लिए महिलाएं पानी भरने के लिए कुएं में उतरती हैं।

Advertisement

नासिक में हर साल की तरह इस बार भी गर्मी के दिनों में लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। काफी जद्दोजदह के बाद उन्हें मात्र थोड़ा सा पानी मिल पाता है। ठीक से पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। पानी के अन्य जरूरतों की तो दूर की बात है।

इस समय नासिक के अलग-अलग इलाकों में इन दिनों जल के संकट गहराया हुआ है। लोगों को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। स्थानीय लोग सरकार से पानी की सुविधा मुहैया करवाने की मांग कर रहे हैं। पीने का पानी लोगों को काफी मुश्कलों से मिल पा रहा है। बोरधापाड़ा गांव में जनजातीय लोग, जो आजादी के इतने सालों के बाद भी पीने के पानी के लिए लिए 2 किमी पैदल चलने को मजबूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *