Advertisement
Other States

महाराष्ट्र में अब फोन उठाने पर बोलना होगा ‘वंदे मातरम’, मुख्यमंत्री शिंदे का आदेश

Share
Advertisement

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक नया अध्यादेश जारी किया है इस नए नियम में अब सरकारी कर्मियों को फोन पर हैलो’ के बजाय ‘वंदेमातरम’ बोलना होगा। शिंदे सरकार का यह अध्यादेश (GR) आज यानी 2 अक्टूबर से जारी किया गया है। प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक अध्यादेश में कहा गया है कि महात्मा गांधी जयंती और अमृत महोत्सव के तहत यह बदलाव दो अक्टूबर से लागू किया जाएगा। महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने अगस्त माह में सरकारी कर्मियों को वंदेमातरम कहने का आदेश दिया था। यह भी कहा था कि जल्द ही इसे अध्यादेश के रूप में लाया जाएगा।

Advertisement

कार्यक्रम का उद्घाटन महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज वर्धा में करेंगे। यह सर्कुलर सरकारी, अर्ध-सरकारी, स्थानीय नागरिक निकायों, सहायता प्राप्त स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों पर लागू होने जा रहा है। सर्कुलर में कहा गया है कि ‘हैलो’ एक अर्थहीन शब्द है। अगर वंदे मातरम की शुरुआत के साथ फोन पर बातचीत शुरू की जाए तो यह एक अनुकूल माहौल बनाने और सकारात्मक ऊर्जा देने में मदद करेगा।

वन विभाग पहले ही दे चुका है आदेश

संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार द्वारा इस संबंध में आदेश दिए जाने के कुछ दिनों बाद महाराष्ट्र वन विभाग ने अपने कर्मचारियों को वंदे मातरम कहकर सरकारी कार्यों से संबंधित कॉल का जवाब देने का आदेश दिया था। वन विभाग की ओर से बाकायदा जीआर जारी किया गया था। वन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि वे सरकारी काम से जुड़े आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल का जवाब देते हुए हैलो के बजाय वंदे मातरम कहें। वहीं अब राज्य सरकार ने सभी सरकारी अधिकारियों को हैलो की जगह ‘वंदे मातरम’ कहने के लिए जीआर जारी किया है। क्या बोले थे शिंदे के मंत्री

महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ही इस संबंध में टिप्पणी की थी। कहा था, हम स्वतंत्रता के 76 वें वर्ष में अपनी शुरुआत कर रहे हैं। हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, इसलिए मैं चाहता हूं कि अधिकारी नमस्ते या हैलो के बजाय फोन पर वंदे मातरम कहें। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में एक औपचारिक सरकारी आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा। मैं चाहता हूं कि राज्य के सभी सरकारी अधिकारी अगले साल 26 जनवरी तक फोन पर वंदे मातरम कहें।

Recent Posts

Advertisement

Gaya: ‘साहब!… दिल का इलाज कराने ले गए थे, हाथ तोड़ दिया’

Gaya News: बिहार के गया शहर में एक पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन दिया…

May 2, 2024

Bihar: अचानक विस्फोट से दहला इलाका, एक शख्स की मौत, जांच जारी

Blast in a Shop: बिहार के रोहतास से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ…

May 2, 2024

नहीं हुई गोल्डी बराड़ की हत्या, आखिर फिर क्यों उड़ी अफवाह? जानिए…

Goldi Brar: कल भारतीय मीडिया में एक ख़बर सुर्खियों में रही. सूत्रों के हवाले से…

May 2, 2024

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

This website uses cookies.