Advertisement
Other States

मराठा आंदोलन में बवाल, जालना में हिंसक हुआ मराठा आंदोलन, पत्थरबाजी-लाठीचार्ज में 38 पुलिसकर्मी घायल

Share
Advertisement

महाराष्ट्र में एक बार फिर मराठा आंदोलन का मुद्दा गरमा गया है। शुक्रवार को जालना जिले के अंतरावाली सराटी गांव में पुलिस और मराठा आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग करनी पड़ी। मिली जानकारी के मुताबिक, जालना के अंतरावाली सराटी गांव में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनशन पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।

Advertisement

बता दें पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की कोशिश कर रही थी और तभी वहां बवाल शुरू हो गया। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर यहाँ पिछले चार दिनों से अनशन चल रहा है। पुलिस की कार्रवाई से भड़के प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद हालात और बिगड़ गए और पुलिस को हवाई में गोली चलानी पड़ी। पिछले 29 अगस्त से आरक्षण की मांग को लेकर मराठा मार्च के संयोजक मनोज जरांगे समेत 10 लोग धरने पर बैठे थे। लेकिन मनोज जरांगे पाटिल की हालत बिगड़ गई। इसके चलते उनसे अनशन खत्म करने का अनुरोध किया गया। लेकिन उन्होंने अपनी भूख हड़ताल वापस नहीं ली। इसके बाद आज पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस ने आज भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी बहस शुरू हो गयी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। फिर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया। इसके बाद पुलिस ने आक्रामक प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं। इससे स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी।

38 पुलिसकर्मी हुए घायल

जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि मध्य महाराष्ट्र के जालना जिले में मराठा आरक्षण के लिए विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को हिंसक हो गया, जिसमें 38 पुलिस कर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने अंबाड तहसील के धुले-सोलापुर रोड पर अंतरवाली सारथी गांव में हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि पुलिस ने हवा में कुछ राउंड फायरिंग की, लेकिन ने इसकी पुष्टि नहीं की।

ये भी पढ़ें: Dengue Attack: उत्तराखंड के 6 जिलों में डेंगू के 750 मरीज मिले, अकेले देहरादून में 468 मामले

Recent Posts

Advertisement

PM Modi Meet Bandaru Dattatreya: ‘खुद का जीवन भी जिसने भारत के नाम किया’ बंडारू दत्तात्रेय की पोती ने पीएम को सुनाई कविता

PM Modi Meet Bandaru Dattatreya: आज ओम बिरला को लोकसभा स्पीकर चुना गया। प्रधानमंत्री मोदी…

June 26, 2024

Bihar : आकाशीय बिजली गिरने से लोगों की मौत पर CM नीतीश ने जताया दुख, अनुग्रह राशि देने के निर्देश

Bihar News: बिहार में  कल मंगलवार से आज बुधवार शाम तक वज्रपात से मुंगेर में…

June 26, 2024

Rahul Gandhi: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जारी किया विडियो, कहा – ‘बहुत बड़ी जिम्मेदारी’

Rahul Gandhi: राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इसी कड़ी में राहुल गांधी…

June 26, 2024

सैम पित्रोदा को फिर बनाया गया इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष

Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सेम पित्रोदा की एक बार फिर से वापसी…

June 26, 2024

Chandrashekhar Azad: चंद्रशेखर ने कहा ‘सर माइक स्टार्ट नहीं…’,स्पीकर बोले – ‘एक सेकेंड रुका करें’

Chandrashekhar Azad: चंद्रशेखर आजाद ने स्पीकर को बधाई दी। इसके बाद चन्द्रशेखर ने बोलना शुरू…

June 26, 2024

पुलिस की बड़ी सफलता, 70 लाख कीमत की चंदन की लकड़ी, 59 लाख की स्मैक, अवैध हथियार सहित नौ गिरफ्तार

Action of Barabanki Police: बाराबंकी एसपी के निर्देश पर स्वाट टीम सर्विलांस और नगर कोतवाली…

June 26, 2024

This website uses cookies.