Advertisement
Other States

बंगाल की खाड़ी में तैयार हो रहा चक्रवाती तूफान ओडिशा-आंध्र के तट से टकराएगा, NDRF की 18 टीमों को किया तैनात

Share
Advertisement

नई दिल्ली: पिछले कुछ महीनों से पहले यास तूफान ने देश के तटीय क्षेत्रों में काफी तबाही मचाई थी। इसके साथ ही अब बंगाल की खाड़ी में एक और तूफान तैयार हो रहा है। जानकारी के अनुसार यह तूफान गुलाब बन कर आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों को डूबाने की तैयारी कर रहा है।

Advertisement

मालूम हो कि चक्रवाती तूफान गुलाब आज शाम ओडिशा के कलिंगपट्टनम और गोपालपुर में तट से टकराने की संभावना है। साथ ही इस तूफान की रफ्तार 95 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं, चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ के खतरे को देखते हुए उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि मौसम विभाग ने बहुत तेज बारिश की संभावना जताई है। इसी दौरान चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए NCMC ने आपात बैठक की है। इसके साथ ही आंध्र और ओडिशा के प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की 18 टीमों को तैनात किया गया है। सेना और नौसेना के बचाव टीमों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना है। जिसके चलते अगले 12 घंटे में तूफान के तेज होने की संभावना है। उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट से आज शाम 75 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरने की आशंका है। इसालिए इन इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

ओडिशा के 7 जिले प्रभावित

आज शाम तूफान का सबसे ज्यादा असर ओडिशा के गोपालपुर से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के बीच रहने का अनुमान है। इसके अंतर्गत ओडिशा के 7 जिले गजपति, गंजम, रायगढ़, कोरापुट, मलकानगिरी, नबरंगपुर, कंधमाल और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम और गोपालपुर प्रभावित हो सकते हैं।

जानकारी के अनुसार यह तूफान भारत के दो राज्यों ओडिशा और आंध्र प्रदेश में ज्यादा सक्रिय है। लेकिन इसका असर देश के और भी कई राज्यों में हो सकता है। जिनमें मौसम विभाग ने गरज के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की संभावना जताई है।

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.