ओडिशा के पुरी में चक्रवात जवाद के आने की संभावना से पहले तेज हवाएं और लगातार बारिश जारी

नई दिल्लीः बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव की वजह से ओडिशा और इसके कई इलाकों में कल से लगातार झमाझम बारी जारी है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात जवाद कमजोर पड़कर गहरे दबाव में बदल गया जिसके बाद कल शाम यह और कमजोर हो गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दोपहर तक तूफान पुरी के समुद्र तट पर पहुंच जाएगा। वहीं इसके असर से वहां का मौसम वहुत ही खराब हो गया है। आपको बता दें कि वहां ओडिसा के पूरे तटीय इलाकों में घने बादल छाए हुए है और काफी समय से लगातार बारिश हो रही है।
इसके अलावा राजधानी भुबनेश्वर में भी कुछ इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग (weather department) की मानें तो ओडिशा के तट की ओर बढ़ने से तटीय जिलों में तेज बारिश हो सकती है। साथ ही एक-दो जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।
इसके साथ ही तमाम तटीय जिलों में स्थानीय प्रशासन ने चक्रवात से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए है। पुरी जैसे कई जिलों में प्रशासन ने निचले इलाकों और डूबने की आशंका वाले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।
भारतीय नौसेना ने नुकसान को कम करने के लिए बचाव और राहत अभियान तेज कर दिया है। नौसेना चक्रवाती तूफान की आवाजाही पर नजर रखे हुए है। नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वह राज्य प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है। मछुआरों को आज समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।