JK में श्रद्धा जैसा कांड, बॉयफ्रेंड जौहर ने उतारा डॉ. सुमेधा को मौत के घाट

Share

जम्मू में हत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला डॉक्टर को उसके बॉयफ्रेंड ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया है। युवक एक अपनी प्रमिका की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने का भी प्रयास किया, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला डॉक्टर की पहचान डॉ. सुमेधा शर्मा पुत्री कमल किशोर शर्मा निवासी तालाब तिल्लो(जम्मू) के रूप में हुई है।

आपको बता दें कि आरोपी की पहचान डोडा जिले के भद्रवाह निवासी जौहार गनई पुत्र महमूद गनई के रूप में हुई है। आरोपी का परिवार वर्तमान में पंपोश कॉलीनी में रहता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस जम्मू के जानीपुर स्थित जौहार के घर गई। घर का गेट बाहर से बंद था। पुलिस घर में घुसी, जहां महिला डॉक्टर सुमेधा का शव खून से लथपथ पड़ा मिला, जबकि आरोपी के पेट में गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी शख्स की हालत गंभीर है और सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

दरअसल, मृतका सुमेधा शर्मा और आरोपी जौहार के बीच प्रेम संबंध थे। उन्होंने जम्मू के एक डेंटल कॉलेज से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी किया था। अब सुमेधा शर्मा जम्मू-कश्मीर के बाहर एक कॉलेज में एमडीएस कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *