Sandeshkhali Violence:
पं. बंगाल संदेशखाली हिंसा को लेकर सियासत गरमाती जा रही है। हजारों औरतें सड़कों पर उतर आई है। भाजपा कार्यकर्ता भी TMC यानि तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार (Sukanta Majumdar) की पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अब बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने TMC पर जमकर हमला बोला है।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ममता बनर्जी की ‘TMC की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि टीएमसी, तृणमूल कांग्रेस से तालिबानी मानसिकता और संस्कृति बन गई है। मां, माटी और मानुष की जगह बम, बंद और बलत्कारियों ने ले ली है। शाहजहां शेख, जिसने विशेष रूप से कमजोर समुदायों और एससी/एसटी की युवा महिलाओं का व्यवस्थित यौन शोषण रैकेट चलाया है, उसे बेदाग जाने दिया जा रहा है।’
शहजाद पूनावाला ने TMC पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भी संदेशखाली में हुई हिंसा और शाहजहां शेख के खिलाफ आवाज उठा रहा है उसके साथ सरकार अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि, ‘जो लोग इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं उनके साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है चाहे वह सुकांत मजूमदार हों, हमारे कार्यकर्ता हों या प्रदर्शनकारी हों। पश्चिम बंगाल की महिलाएं सुरक्षित नहीं है।’
बता दें कि पुलिस के साथ हिंसक झड़प के बाद सुकांत मजूमदार घायल हो गए थे। उन्हें बेहोशी की हालत में भाजपा के कार्यकर्ता अस्पताल ले गए थे। सुकांत मजूमदार को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। बशीरहाट में पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के दौरान घायल होने के बाद मजूमदार को बशीरहाट बहु-सुविधा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
PM Modi In Bihar: बीते दिन लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान किए…
Tejashwi to PM Modi: बिहार में आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…
Four Terrorist Arrested: गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया,…
Expressed Grief: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी…
Road Accident in Nawada: नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रफ्तार…
Begusarai: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे की ख़बर है. यहां पांच लोगों की…
This website uses cookies.