Advertisement
Other States

Bharat Jodo Nyay Yatra: ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के लिए रवाना हुए राहुल गांधी,जारी किया Video

Share
Advertisement

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आगाज आज से शुरू हो रहा हैं। इस यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस के नेता दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच चुकें है। साथ ही राहुल गांधी भी इस यात्रा शामिल हुए। बात दें, मणिपुर के लिए सभी कांग्रेसी नेता रवाना हो गए है। साथ ही फ्लाइट के अंदर से एक वीडियो भी सामने आया। इस वीडियो में सभी कांग्रेस नेता नारे लगाते दिखे। कांग्रेस नेताओं ने ‘न्याय का हक मिलने तक, सहो मत डरो मत’ के नारे लगाए।

Advertisement

“राहुल गांधी ने बहुत ऐतिहासिक कदम उठाया ” – गहलोत

गौरतलब है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि “राहुल गांधी ने बहुत ऐतिहासिक कदम उठाया है। इससे इतिहास बनेगा। साथ ही देशवासियों के सामने जो मूलभूत समस्याएं हैं जैसे महंगाई, बेरोजगारी, समाज में बिखराव, तानव, हिंसा ये समाप्त होनी चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं के ये संदेश पूरे देश में जाएगा।”

दीपेंद्र हुड्डा ने राहुल गांधी को दी बधाई

बता दें, कि आज से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हो रहा है। जिसे लेकर कांग्रेस, सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने राहुल गांधी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि “मैं राहुल गांधी को बधाई देना चाहता हूं। भारत जोड़ो यात्रा में जो उन्होंने परिश्रम किया और देश में विचार धारा की लड़ाई लड़ी कि किस प्रकार से सभी साथ चलें और देश को आगे लेकर जाएं। वे लड़ाई लड़ेंगे और संघर्ष करेंगे। हम सब उनके साथ हैं।”

110 जिलों से होकर गुजरेगी न्याय यात्रा

बताया जा रहा है कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। वहीं ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान लगभग 6,700 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी। साथ ही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी।

136 दिनों तक चली ये यात्रा

हालांकि इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी। उनकी 136 दिन की इस पदयात्रा में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 4,081 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी।

ये भी पढे़ं: https://hindikhabar.com/national/parliament-security-breach-mastermind-news-in-hindi/

FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

Basti: कांग्रेस व सपा के अनर्थकारी गठबंधन की मंशा अच्छी नहींः CM योगी

Basti: अबकी बार-400 पार की बात पर सपा के लोगों को चक्कर आने लगता है,…

May 21, 2024

UP: सपा रामभक्तों पर गोलियां चलवाती थी, आज फूल बरस रहे हैं, संत कबीर नगर में गरजे CM योगी

UP: समाजवादी पार्टी राम भक्तों पर गोलियां चलवाती थी। वहीं आज अयोध्या में राम भक्तों…

May 21, 2024

PM मोदी बोले- बिहार की मान-मर्यादा, बिहारियों का सम्मान इंडी गठबंधन वालों के लिए कोई मायने नहीं रखता

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के महाराजगंज में जनसभा…

May 21, 2024

Heat Wave In India: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक हीटवेव का कहर जारी, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Heat Wave in India: राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली-NCR समेत पंजाब और राजस्‍थान के कुछ इलाकों में…

May 21, 2024

PM मोदी ने पूर्वी चंपारण में भरी चुनावी हुंकार, बोले-कांग्रेस ने देश के 60 साल बर्बाद कर दिए

PM Modi In Bihar: बीते दिन लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान किए…

May 21, 2024

This website uses cookies.